Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Factory Fire: पानीपत की गुप्ता इंटरनेशनल फैक्ट्री में भीषण आग: मशीनरी और कच्चा माल जलकर राख

AAmandeep Singh
पानीपत की गुप्ता इंटरनेशनल फैक्ट्री में भीषण आग: मशीनरी और कच्चा माल जलकर राख
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। हरियाणा के औद्योगिक शहर पानीपत में आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। बापौली क्षेत्र में स्थित ‘गुप्ता इंटरनेशनल’ नामक फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसमान में उठते काले धुएं के गुबार को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

9 गाड़ियों के 90 फेरे, तब जाकर थमीं लपटें

विज्ञापन

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फायर स्टेशन से एक के बाद एक 9 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

फैक्ट्री में मौजूद वेस्ट मैटीरियल (कपड़ा और प्लास्टिक कचरा) ने ईंधन का काम किया, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग के मुताबिक, प्रत्येक गाड़ी को पानी भरने के लिए कम से कम 10 बार चक्कर लगाने पड़े। लगभग 90 राउंड की इस कड़ी जद्दोजहद के बाद ही लपटों पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

मशीनरी खाक, लाखों का फटका

फैक्ट्री संचालक के अनुसार, इस अग्निकांड में न केवल वेस्ट मैटीरियल बल्कि वहां लगी महंगी मशीनें भी जलकर कबाड़ हो गई हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर नुकसान का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है कि यह नुकसान लाखों में है।

राहत की बात यह रही कि जिस समय आग भड़की, उस समय वहां मौजूद श्रमिक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। प्रशासन अब आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।