Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Murder News: पानीपत मर्डर: दोस्त बना जान का दुश्मन, घर के गेट पर रॉड से पीटकर कर दिया कत्ल

GGaganpreet Kaur
पानीपत मर्डर: दोस्त बना जान का दुश्मन, घर के गेट पर रॉड से पीटकर कर दिया कत्ल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत की पूजा विहार कॉलोनी में मंगलवार की रात दोस्ती के नाम पर एक काला धब्बा लग गया। जो दोस्त कभी साथ उठते-बैठते थे, उनमें से एक ‘कातिल’ बन गया और दूसरे को मौत की नींद सुला दिया। 35 वर्षीय शिवकुमार की उसके ही पड़ोसी और दोस्त साहिल ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और इलाके में दहशत का माहौल है।

पहले गला दबाने की कोशिश, अब कर दिया कत्ल

विज्ञापन

परिजनों की मानें तो शिवकुमार और साहिल के बीच बीते कुछ महीनों से किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी। विवाद इस कदर बढ़ चुका था कि आरोपी साहिल ने कुछ दिन पहले भी शिवकुमार का गला घोंटकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। मगर साहिल के सिर पर खून सवार था। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे उसने शिवकुमार के घर की दस्तक दी। जैसे ही शिवकुमार ने गेट खोला, साहिल ने बिना संभलने का मौका दिए लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया।

मासूम बेटी के सामने आया पिता का शव

इस रूह कंपा देने वाली वारदात का खुलासा बुधवार सुबह हुआ। घर के भीतर सो रही शिवकुमार की बेटी जब सुबह जागी और मुख्य द्वार की तरफ गई, तो वहां का मंजर देखकर वह सुध-बुध खो बैठी। पिता खून से लथपथ हालत में गेट पर ही पड़े थे। बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और शिवकुमार को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चोट इतनी गहरी थी कि डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही सेक्टर-29 थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया है। प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश और आपसी कहासुनी का लग रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी साहिल की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एक हंसता-खेलता परिवार अब मातम में डूबा है और मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।