Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat School Teacher Harassment: पानीपत के सरकारी स्कूल में शर्मनाक: लेडी टीचर को 10 महीने से परेशान कर रहा था पीटीआई शिक्षक, केस दर्ज

AAmandeep Singh
पानीपत के सरकारी स्कूल में शर्मनाक: लेडी टीचर को 10 महीने से परेशान कर रहा था पीटीआई शिक्षक, केस दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत के एक सरकारी स्कूल से गुरु-शिष्य की परंपरा और सहकर्मियों के आपसी भरोसे को शर्मसार करने वाली खबर आई है। स्कूल में तैनात एक महिला पीजीटी शिक्षक ने अपने ही साथी पीटीआई शिक्षक पर पिछले करीब दस महीनों से लगातार मानसिक यातना देने, अश्लील इशारे करने और गलत तरीके से छूने (बेड टच) का गंभीर आरोप लगाया है। रोज-रोज की इस प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अगस्त 2023 से चल रहा था प्रताड़ना का दौर

विज्ञापन

दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता स्कूल में हिंदी की पीजीटी शिक्षक हैं, जबकि आरोपी दिनेश कुमार शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के पद पर तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि दिनेश अगस्त-सितंबर 2023 से ही उन पर नजर रखे हुए था। वह स्कूल परिसर में अकेले पाकर कभी उन पर अभद्र टिप्पणियां करता, तो कभी अश्लील इशारे करता था। बात सिर्फ घूरने या फब्तियां कसने तक ही सीमित नहीं रही, आरोपी ने कई बार मर्यादा की दीवार लांघते हुए शिक्षिका को गलत नीयत से छूने का प्रयास भी किया।

स्कूल पंचायत में दी थी माफी, फिर शुरू की घिनौनी करतूत

इस मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर महिला शिक्षक ने फरवरी 2025 में स्कूल प्रशासन को एक लिखित शिकायत सौंपी थी। उस वक्त स्कूल प्रबंधन ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया। बदनामी के डर से आरोपी दिनेश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और बकायदा लिखित में माफीनामा दिया कि वह भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा। मगर, यह सुधार महज कुछ दिनों का नाटक साबित हुआ। आरोपी ने कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर से महिला का पीछा करना और अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।

8 मई की वारदात के बाद सब्र का बांध टूटा

आरोपी दिनेश के हौसले इतने बुलंद हो चुके थे कि उसने बीती 8 मई को स्कूल के भीतर ही दोबारा महिला शिक्षक के साथ बेहद आपत्तिजनक हरकत कर डाली। इस घटना ने शिक्षिका को अंदर तक झकझोर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण उनका जीना मुहाल हो गया है और वे भारी मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उनकी सामाजिक और पारिवारिक जिंदगी पर भी इसका बेहद बुरा असर पड़ रहा है। पानीपत पुलिस अब स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट से पूछताछ कर मामले के साक्ष्य जुटाने में लग गई है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।