Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Crime News: शराब के नशे में हैवानियत या कुछ और? पानीपत में बेटी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, फिर पलटी

AAmandeep Singh
शराब के नशे में हैवानियत या कुछ और? पानीपत में बेटी ने पिता पर लगाया गंभीर आरोप, फिर पलटी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाली एक खबर ने सनसनी फैला दी है। एक मां ने अपनी ममता और हिम्मत को ढाल बनाकर थाने की चौखट पर दस्तक दी और अपने ही पति के खिलाफ संगीन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, घर का मुखिया ही अपनी सगी बेटी के लिए ‘हैवान’ बन चुका था।

महिला का आरोप था कि उसका पति शराब के नशे में न केवल उसके साथ मारपीट करता है, बल्कि पिछले एक साल से अपनी बड़ी बेटी की अस्मत के साथ भी खिलवाड़ कर रहा है। आरोप यह भी था कि आरोपी ने अपनी दहशत इस कदर फैला रखी थी कि वह किसी को भी मुंह खोलने पर जिंदा जलाने की धमकी देता था।

विज्ञापन

मेडिकल जांच और बयानों का उलटफेर

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। लेकिन, जैसे ही कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ी, मामले ने करवट ले ली। अस्पताल पहुंचने पर युवती ने अपने पहले के आरोपों से किनारा कर लिया और किसी भी प्रकार के यौन शोषण की बात से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जब दोबारा थाने में पीड़िता के बयान दर्ज किए, तो उसने अपनी बात दोहराई कि पिता ने उसके साथ कोई ‘गलत काम’ नहीं किया है।

मारपीट से तंग आकर रची गई कहानी?

युवती ने पुलिस को दिए नए बयानों में यह जरूर स्वीकार किया कि उसके पिता शराब के बहुत ज्यादा आदी हैं और नशे की हालत में अक्सर परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करते हैं। युवती के मुताबिक, रोज-रोज की इस प्रताड़ना और मारपीट से वह इस कदर टूट चुकी थी कि उसने पिता को सबक सिखाने या इस यातना से बचने के लिए शुरू में यौन शोषण की बात कही थी।

फिलहाल, पुलिस इस पहेली को सुलझाने में लगी है कि क्या वाकई यह मामला केवल मारपीट का है या फिर किसी दबाव के चलते युवती ने अपने बयान बदले हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।