Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panaipat News: पानीपत में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी का बाप नाबालिग साली को लेकर फरार

AAmandeep Singh
Panaipat News: पानीपत में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी का बाप नाबालिग साली को लेकर फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत:  हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा वाकया सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों और भरोसे को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है. पानीपत के सेक्टर 40 में रहने वाला एक शख्स अपनी ही 17 साल की नाबालिग साली को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया. हैरानी की बात यह है कि आरोपी जीजा पहले से शादीशुदा है और उसकी ढाई साल की एक मासूम बेटी भी है. इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और हर कोई जीजा की इस करतूत की निंदा कर रहा है.

अनाथ बहन को दिया था सहारा, घर में ही पनप रहा था अवैध संबंध

विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई. उसने बताया कि कुछ समय पहले उनके माता-पिता की मौत हो गई थी. इसके बाद उसने और उसके पति पवन ने मिलकर अपनी छोटी बहन को पानीपत बुला लिया. महिला ने उसे सगी बेटी की तरह लाड-प्यार से पाला और बड़ा किया. उसे जरा भी भनक नहीं थी कि जिस पति पर वह आंख मूंदकर भरोसा करती है और जिस बहन को कलेजे का टुकड़ा मानती है, उन दोनों के बीच घर की चारदीवारी के भीतर ही नाजायज रिश्ता पनप रहा था.

गांव भेजने के नाम पर ही भड़क जाता था पति

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से घर का माहौल अजीब चल रहा था. जब भी वह अपनी छोटी बहन को वापस उत्तर प्रदेश के हाथरस भेजने की बात करती, तो पति पवन आगबबूला हो जाता था. वह घर में क्लेश शुरू कर देता और धमकी देता था कि अगर यह लड़की गांव गई, तो वह भी इस घर को छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा. पत्नी को पति का यह अड़ियल रवैया और साली को चौबीस घंटे अपनी नजरों के सामने रखने की जिद काफी खटक रही थी, लेकिन वह असली सच को भांप नहीं पाई.

4 रातों से जाग रही थी पत्नी, पांचवीं रात आंख लगते ही हुआ कांड

पति के बदले हुए मिजाज और उसकी खुदकुशी जैसी धमकियों से डरी पत्नी पिछले चार दिनों से सोई नहीं थी. वह रात-रात भर जागकर पति पर नजर रख रही थी ताकि गुस्से में आकर वह कोई गलत कदम न उठा ले. चार रातों की थकान के बाद 16 जून की रात को पत्नी की हिम्मत जवाब दे गई और उसकी आंख लग गई. बस इसी मौके की ताक में बैठे आरोपी पवन ने देर रात अपनी नाबालिग साली को उठाया और घर से रफूचक्कर हो गया. सुबह जब पत्नी सोकर उठी तो दोनों गायब थे, जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

जब महिला ने अपने स्तर पर दोनों की काफी तलाश की और उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब जाकर उसने पुलिस की शरण ली. इस धोखे के बाद पीड़िता ने सेक्टर 13-17 थाने पहुंचकर पति पवन के खिलाफ शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी और बहला-फुसलाकर भगाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थाना पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और अन्य स्रोतों के जरिए आरोपी और नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही है, जल्द ही दोनों को दस्तयाब कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।