Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: MBBS डॉक्टर से दरिंदगी: बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर तीसरी मंजिल से कूदी लेडी डॉक्टर

AAmandeep Singh
Panipat News: MBBS डॉक्टर से दरिंदगी: बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर तीसरी मंजिल से कूदी लेडी डॉक्टर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। हरियाणा के पानीपत से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे सूबे को झकझोर कर रख दिया है। एक होनहार लेडी MBBS डॉक्टर को उसके ही पुराने दोस्त ने ब्लैकमेलिंग के ऐसे जाल में फंसाया कि तंग आकर उन्होंने अपने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस जानलेवा कदम के बाद डॉक्टर के पूरे शरीर की हड्डियां टूट चुकी हैं। कई दिनों तक पानीपत के अस्पताल में वेंटिलेटर और वार्ड में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद वे अब पूरी तरह बेड पर आ चुकी हैं और उनका चलना-फिरना हमेशा के लिए बंद हो गया है। पीड़िता के भाई और चाचा ने जब इस खौफनाक दास्तां की शिकायत पुलिस से की, तब जाकर इस पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ।

स्कूल के दिनों में बुना जाल, तेलंगाना तक किया पीछा

विज्ञापन

पुलिस को सौंपे गए दस्तावेजों और डीएसपी की शुरुआती जांच रिपोर्ट के मुताबिक, इस कहानी की शुरुआत साल 2015 में जींद के एक पब्लिक स्कूल से हुई थी। तब पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और वहीं उसकी मुलाकात जींद के ही रहने वाले मोहित नाम के युवक से हुई। मोहित ने खुद को एक रईस और बड़े खानदान का बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। हद तो तब हो गई जब साल 2019 में पीड़िता डॉक्टरी की पढ़ाई करने तेलंगाना चली गई, लेकिन मोहित ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि वहां एक दिन आरोपी ने दोस्ती का वास्ता देकर उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया।

अश्लील वीडियो का खौफनाक खेल और ₹1 करोड़ की फिरौती

नशे की हालत में जब डॉक्टर बेसुध हो गई, तो आरोपी मोहित ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो व तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं। जब पीड़िता को होश आया और उसने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने असली रंग दिखाना शुरू किया। वह इन तस्वीरों को इंटरनेट पर डालने और एडिट कर समाज में बदनाम करने की धमकियां देकर लगातार पैसे ऐंठने लगा। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला तब चरम पर पहुंच गया जब मोहित ने सीधे ₹1 करोड़ कैश और घर में रखे मां के सारे सोने-चांदी के जेवरात लाने का अल्टीमेटम दे दिया।

पूरे परिवार ने मिलकर बनाया दबाव, पुलिस ने कसी कमर

इस घिनौने अपराध में सिर्फ मोहित ही शामिल नहीं था। आरोप है कि उसका भाई प्रमोद, बहन पूनम और ताऊ राजा व रामकरण भी पीड़िता और उसके परिवार को फोन पर लगातार धमकियां दे रहे थे। हर तरफ से घिर चुकी और मानसिक संतुलन खो चुकी डॉक्टर ने आखिरकार मौत को गले लगाना बेहतर समझा और छत से कूद गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पानीपत के एसपी ने जांच सीधे डीएसपी को सौंपी है। चूंकि घटना की शुरुआत जींद से जुड़ी थी, इसलिए पहले पिल्लूखेड़ा थाने में जीरो FIR काटी गई और अब घटना का मुख्य केंद्र पानीपत होने के कारण मॉडल टाउन थाना पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।