Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: पानीपत में नाबालिग के पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज: जांच में निकली 3 माह की गर्भवती

AAmandeep Singh
पानीपत में नाबालिग के पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज: जांच में निकली 3 माह की गर्भवती
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। रोजगार और बेहतर जिंदगी की तलाश में बिहार से पानीपत आई एक मां-बेटी के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई, जब एक सामान्य से दिखने वाले पेट दर्द ने अपराध की गहरी दास्तां बयां कर दी। 15 साल की एक नाबालिग किशोरी जब असहनीय दर्द की शिकायत लेकर अपनी मां के साथ पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों को कुछ संदेह हुआ। मेडिकल टेस्ट और स्कैनिंग के बाद जब डॉक्टरों ने बताया कि लड़की तीन महीने की गर्भवती है, तो अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसर गया।

पड़ोसी युवक की दरिंदगी का शिकार हुई किशोरी

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत सामाजिक संस्था ‘नारी तू नारायणी उत्थान समिति’ को सूचित किया। समिति की अध्यक्ष सविता आर्य जब अस्पताल पहुंचीं, तो पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। किशोरी ने बताया कि करीब तीन महीने पहले जब वह बिहार में थी, तब उनके पड़ोस में रहने वाले रामू झा नाम के युवक ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया था। डरी-सहमी किशोरी ने लोक-लाज और डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन पानीपत पहुंचने पर शारीरिक बदलावों और दर्द ने इस खौफनाक राज को उजागर कर दिया।

जीरो एफआईआर के जरिए बिहार पुलिस को सौंपी कमान

पानीपत की थाना शहर पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। चूंकि वारदात बिहार के औरंगाबाद जिले की है, इसलिए तकनीकी पेचीदगियों को दरकिनार करते हुए पानीपत पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की है। पुलिस ने मामले से संबंधित तमाम दस्तावेज और शिकायत औरंगाबाद के संबंधित थाने को भेज दी है। उधर, सविता आर्य ने व्यक्तिगत रूप से औरंगाबाद के एसपी से फोन पर बात की है और मेल के जरिए एफआईआर की कॉपी भेजकर आरोपी रामू झा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।