Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: रात 10 बजे मौत बनकर आई आग: पानीपत के मित्तल मॉल में मची भगदड़, बेसमेंट से उठी लपटें

AAmandeep Singh
रात 10 बजे मौत बनकर आई आग: पानीपत के मित्तल मॉल में मची भगदड़, बेसमेंट से उठी लपटें
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत के सेक्टर-25 में स्थित मित्तल मॉल शनिवार की रात ‘अग्नि-कुंड’ में तब्दील हो गया। रात करीब 10 बजे, जब मॉल में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और डिनर का लुत्फ उठा रहे थे, तभी बेसमेंट से उठी आग की लपटों ने पूरे परिसर में कोहराम मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत बेसमेंट में बने एक सैलून से हुई थी, जिसने कुछ ही मिनटों में आधे मॉल को अपनी आगोश में ले लिया।

बड़े ब्रांड्स के शोरूम राख के ढेर में तब्दील

विज्ञापन

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाटा, जॉकी, लिबर्टी और वुडलैंड जैसे नामचीन ब्रांड्स के शोरूम में रखा करोड़ों का स्टॉक जलकर राख हो गया। इसके अलावा मैकडॉनल्ड्स और अन्य आउटलेट्स को भी इस अग्निकांड में भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। दुकानदारों ने शुरुआत में अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सिंथेटिक कपड़ों और फुटवियर के स्टॉक ने आग को और भड़का दिया। मॉल के भीतर से रह-रहकर हो रहे धमाकों ने वहां मौजूद लोगों और आसपास के निवासियों के होश उड़ा दिए।

अफरातफरी के बीच सुरक्षित निकाले गए लोग

आग लगते ही मॉल के भीतर भगदड़ जैसे हालात बन गए। सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत पूरे मॉल को खाली कराना शुरू किया। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में अब तक किसी जानहानि की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित किया।

दमकल विभाग का घंटों चला ऑपरेशन

पानीपत दमकल विभाग की 8 गाड़ियां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को ऊपरी मंजिलों तक फैलने से तो रोक लिया, लेकिन बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर लगी आग को पूरी तरह बुझाने में उन्हें घंटों पसीना बहाना पड़ा। देर रात तक दमकल की टीमें कूलिंग प्रक्रिया में जुटी रहीं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।