Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: पानीपत में सनसनी: नामुंडा नहर किनारे मिली लोडेड रिवॉल्वर और स्कूल बैग, छात्र के सुसाइड की आशंका

AAmandeep Singh
पानीपत में सनसनी: नामुंडा नहर किनारे मिली लोडेड रिवॉल्वर और स्कूल बैग, छात्र के सुसाइड की आशंका
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित गांव नामुंडा में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली पैरेलल नहर के किनारे एक लावारिस एक्टिवा और संदिग्ध सामान बरामद हुआ। मौके की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटी के पास न केवल छात्र का स्कूल बैग मिला, बल्कि एक लोडेड रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है और अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी छात्र ने नहर में छलांग लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है।

सैर पर निकले ग्रामीणों ने देखा खौफनाक मंजर

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रोजाना की तरह बुधवार तड़के जब ग्रामीण नहर की पटरी पर सैर के लिए निकले, तो उनकी नजर लावारिस खड़ी एक सफेद रंग की एक्टिवा पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वहां एक स्कूल बैग रखा था। जब ग्रामीणों ने आसपास नजर दौड़ाई तो जमीन पर एक लोडेड रिवॉल्वर और कुछ चॉकलेट के खाली रैपर बिखरे मिले। ग्रामीणों ने बिना देरी किए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुँच गईं।

बैग से मिली 12वीं की किताबें और जिंदा रौंद

पुलिस ने जब मौके पर रखे बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 12वीं कक्षा की किताबें, एक चश्मा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। रिवॉल्वर पहले से ही लोडेड थी। शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन जिस तरह से सामान वहां मिला है, उससे पुलिस इस थ्योरी पर काम कर रही है कि युवक रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने आया था, लेकिन संभवतः हिम्मत न जुटा पाने के कारण उसने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर बिखरे चॉकलेट के रैपर किसी मानसिक तनाव या आखिरी पलों की बेचैनी की ओर इशारा कर रहे हैं।

तलाश में जुटे गोताखोर, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

सीआईए की टीम स्कूटी के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि युवक की पहचान हो सके। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि एक छात्र के पास लोडेड सरकारी या अवैध रिवॉल्वर कहाँ से आई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या रिवॉल्वर छात्र के परिवार की है या उसने इसे कहीं से हासिल किया था।

नहर में युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया, “सभी साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन हम हत्या या अपहरण जैसे अन्य पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। परिजनों की पहचान होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।”

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।