Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Panipat News: पानीपत में महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रेहड़ी पर स्कूटी लादकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Panipat News: पानीपत में महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रेहड़ी पर स्कूटी लादकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

पानीपत में महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रेहड़ी पर स्कूटी लादकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Panipat News: बढ़ती महंगाई और सरकारी दफ्तरों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर पानीपत में सियासी पारा चढ़ गया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर साफ देखने को मिला।

आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की और चौक पर एकत्र होकर सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पूरे शहर में “महंगाई डायन खाए जात है” और सरकार विरोधी नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों पर अनोखा विरोध, रेहड़ी पर स्कूटी देख थमे राहगीरों के कदम

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए एक बेहद अनोखा और प्रतीकात्मक तरीका अपनाया। लगातार बढ़ते ईंधन के दामों और ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर तंज कसते हुए कार्यकर्ताओं ने एक रेहड़ी (हाथ-ठेले) पर स्कूटी रखी और उसे खींचते हुए पूरे शहर में जुलूस निकाला।

सड़कों से गुजरते इस अनूठे जुलूस को देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस कदर आसमान छू रही हैं कि आम आदमी के लिए दोपहिया वाहन चलाना भी अब जेब पर भारी पड़ने लगा है, इसलिए अब गाड़ियों को रेहड़ी पर ढोने के दिन आ गए हैं।

“रसोई का बजट बिगड़ा, दफ्तरों में बिना चढ़ावे के काम नहीं”— बलजीत सिंह का तीखा हमला

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि आज दाल, तेल, गैस सिलेंडर और राशन जैसी रोजमर्रा की बुनियादी चीजों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं। मध्यवर्गीय और गरीब परिवार आर्थिक तंगी के भयानक दबाव में जीने को मजबूर हैं। आम गृहिणियों के रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा चुका है।

महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए बलजीत सिंह ने गंभीर आरोप लगाए कि सरकारी विभागों में बिना ले-दे के आम नागरिकों का कोई काम नहीं हो रहा। बाबूगीरी और अफसरशाही के चलते आम जनता अपने जायज कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है और जनता के हक की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक इसी तरह मजबूती से लड़ती रहेगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Farmers News: गुरुग्राम में मनोहर लाल और किसान नेताओं के बीच 4 घंटे चली मैराथन बैठक, इन मुद्दों पर बनी बात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।