Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Crime: पानीपत के अर्जुन नगर में खूनी तांडव, घर के बाहर बैठे मकान मालिक और किराएदार पर तलवारों से हमला

AAmandeep Singh
Panipat Crime: पानीपत के अर्जुन नगर में खूनी तांडव, घर के बाहर बैठे मकान मालिक और किराएदार पर तलवारों से हमला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न तो खाकी का खौफ है और न ही कानून का डर। शहर के अर्जुन नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक दर्जन के करीब हथियारबंद बदमाशों ने सरेआम एक घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने घर की दहलीज पर बैठे मकान मालिक और उसके किराएदार को घेरकर इस कदर बेरहमी से पीटा कि दोनों खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। दहशत का आलम यह था कि हमलावर दोनों पीड़ितों को मरा हुआ समझकर बीच सड़क पर छोड़ गए और हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में तनाव और खौफ का माहौल है।

बिना कुछ कहे बरसाने लगे तलवार और गंडासी, चीख-पुकार से दहला इलाका

विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, अर्जुन नगर निवासी यश अपने किराएदार साहिल के साथ रोजाना की तरह घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक गली में दो गाड़ियां तेज रफ्तार में आकर रुकीं। गाड़ियों के रुकते ही उनमें से इलाके के दो शातिर बदमाश— निखिल उर्फ टिंकू और अमित उर्फ फुकरा अपने 7-8 अन्य साथियों के साथ नीचे उतरे।

पीड़ित यश ने बताया कि इन सभी के हाथों में अवैध बंदूकें, चमचमाती तलवारें, गंडासी और भारी लाठी-डंडे थे। गाड़ियों से उतरते ही बदमाशों ने बिना कोई बातचीत किए या संभलने का मौका दिए सीधे यश और साहिल पर कुल्हाड़ी और गंडासियों से हमला बोल दिया। दोनों युवकों ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन भारी संख्या में आए बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और तब तक पीटते रहे जब तक कि वे अधमरे नहीं हो गए।

पुरानी रंजिश में दी जातिसूचक गालियां, पहले भी मिली थी धमकी

अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे यश ने पुलिस को बताया कि हमलावरों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी खुन्नस के चलते साहिल को कुछ दिनों पहले भी रास्ते में रोककर भुगत लेने की धमकी दी गई थी। यश का आरोप है कि जब बदमाश उसे लाठी और तलवारों से मार रहे थे, तब उन्होंने जानबूझकर उसे अपमानित करने के इरादे से बेहद भद्दी और जातिसूचक गालियां भी दीं। वारदात को अंजाम देकर जब हमलावर भागने लगे, तो उन्होंने पूरी गली को ललकारते हुए कहा कि अगर ये दोनों दोबारा इस इलाके में जिंदा दिखाई दिए, तो अगली बार सीधे गोली मार दी जाएगी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने बीएनएस की संगीन धाराओं में कसा शिकंजा

चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकले, हमलावर अपनी गाड़ियों में सवार होकर रफूचक्कर हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस खूनी वारदात की सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाने के एसएचओ (SHO) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित यश के बयानों को आधार बनाते हुए मुख्य आरोपी निखिल उर्फ टिंकू, अमित उर्फ फुकरा और उनके अज्ञात गुर्गों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(3), 190, 115, 351(2), 351(3) और 118(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरा गैंग सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।