Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat News: पानीपत पुलिस का बड़ा एनकाउंटर: महिला XEN के बेटे को छुड़ाया

AAmandeep Singh
Panipat News: पानीपत पुलिस का बड़ा एनकाउंटर: महिला XEN के बेटे को छुड़ाया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। हरियाणा के रोहतक और पानीपत में पिछले 24 घंटों से चल रहा हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग ड्रामा शनिवार तड़के पुलिस एनकाउंटर के साथ खत्म हुआ। पानीपत में तैनात महिला एक्सईएन सुनीता के 12 साल के बेटे कबीर का अपहरण करने वाले बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों तरफ से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मौके से अपहरण की साजिश में शामिल एक महिला समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन को पानीपत सीआईए-2, गोहाना पुलिस और रोहतक सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

दफ्तर गईं और पीछे से सूने घर में घुस गए किडनैपर

विज्ञापन

वारदात की शुरुआत 12 जून की शाम को पानीपत की थर्मल कॉलोनी से हुई थी। मूल रूप से पानीपत में एक्सईएन के पद पर कार्यरत सुनीता ने पुलिस को बताया था कि उनके पति समीर जयपुर में डीजीएम (DGM) हैं और वे अपने दो बच्चों के साथ यहां रहती हैं। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे वह अपने 12 वर्षीय छोटे बेटे कबीर को घर पर अकेला छोड़कर किसी काम से दफ्तर गई थीं। रात साढ़े नौ बजे जब वह वापस लौटीं, तो कबीर घर से गायब था। आसपास और जान-पहचान वालों के यहां काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो बदहवास मां ने तुरंत थर्मल चौकी पुलिस को मामले की इत्तिला दी।

व्हाट्सएप पर आई कॉल और उड़ गए होश, मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती

पुलिस अभी बच्चे की तलाश में हाथ-पैर मार ही रही थी कि एक्सईएन सुनीता के मोबाइल पर एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से घंटी बजी। फोन उठाने पर दूसरी तरफ से भारी आवाज में सीधे धमकी दी गई कि बच्चा उनके कब्जे में है। बदमाशों ने कबीर को सही-सलामत छोड़ने के एवज में ₹1.5 करोड़ की मोटी फिरौती की मांग की और रकम न देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दे डाली। फिरौती की रकम सुनते ही पुलिस के आला अधिकारी अलर्ट हो गए। तुरंत तकनीकी सर्विलांस और सीआईए की टीमों को एक्टिव किया गया, जिसके बाद पता चला कि आरोपी पानीपत नंबर की एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से रोहतक की तरफ भाग रहे हैं।

खुद को घिरता देख बच्चे को सड़क पर फेंका, पैर में गोली मार पुलिस ने दबोचा

पुलिस की कई टीमें जब बदमाशों की कार का पीछा कर रही थीं, तो रास्ते में आरोपियों को भनक लग गई कि वे चारों तरफ से घिर चुके हैं। घबराहट में बदमाशों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए मासूम कबीर को चलती गाड़ी से सड़क पर नीचे फेंक दिया और भागने की कोशिश करने लगे। चलती कार से गिरने के कारण बच्चे को काफी चोटें आईं, जिसे पुलिस टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरी तरफ भाग रहे बदमाशों को जब पानीपत पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो दो बदमाशों के पैर में लगीं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल एक छात्र और महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरी साजिश की परतें खोली जा सकें।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।