Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat dumper accident: पानीपत में डंपर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, पति घायल

GGaganpreet Kaur
पानीपत में डंपर का कहर: बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, पति घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत जिले के समालखा इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों के कहर ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। राक्सेड़ा गांव के नजदीक रेत से भरे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक को पीछे से ऐसी टक्कर मारी कि उस पर सवार 23 वर्षीय गर्भवती महिला प्रीति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि प्रीति उछलकर सीधे डंपर के पिछले टायरों की चपेट में आ गईं। वह आठ महीने की गर्भवती थीं और इस हादसे ने उनके पेट में पल रहे बच्चे को दुनिया में आने से पहले ही खत्म कर दिया। मृतका के पति संदीप जांगड़ा भी इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

दवा लेने गन्नौर जा रहा था दंपती

विज्ञापन

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, हथवाला गांव के रहने वाले संदीप जांगड़ा अपनी पत्नी प्रीति की रूटीन जांच और दवा दिलाने के लिए बाइक से गन्नौर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक राक्सेड़ा गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे एक डंपर चालक ने लापरवाही से गाड़ी दौड़ाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत संदीप को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद चालक डंपर समेत मौके से भागने में कामयाब रहा।

अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस हृदयविदारक घटना के बाद से राक्सेड़ा, हथवाला और बुढ़नपुर सहित आसपास के गांवों में प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस पूरे बेल्ट में यमुना नदी से सरेआम अवैध रेत खनन का खेल चल रहा है। दिन-रात सड़कों पर दौड़ने वाले ये भारी-भरकम डंपर नियमों को ताक पर रखकर अंधाधुंध रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर एसडीएम से लेकर उपायुक्त और स्थानीय विधायक तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन खनन माफिया के रसूख के आगे कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर डंपरों के आतंक पर तुरंत लगाम नहीं कसी गई, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।