Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Crime News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म; पानीपत में ब्लैकमेलर पर केस दर्ज

GGaganpreet Kaur
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म; पानीपत में ब्लैकमेलर पर केस दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। हरियाणा के पानीपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और भरोसे को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली की रहने वाली और बहादुरगढ़ में एक निजी स्कूल का संचालन करने वाली 49 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि इसराना निवासी कुलविंद्र ने न केवल उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, बल्कि ब्लैकमेलिंग के जरिए उसकी गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर अब खाकी हरकत में आई है और मामले की परतों को उधेड़ा जा रहा है।

अकेलेपन को बनाया हथियार, मीठी बातों से जीता भरोसा

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुलविंद्र से उसकी पहली मुलाकात सितंबर 2022 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर और स्कूल के कामों में मदद का दिखावा कर महिला का दिल जीत लिया। वह धीरे-धीरे पीड़िता के घर और स्कूल में इतना घुल-मिल गया कि महिला को उसके इरादों पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ। आरोपी ने महिला के अकेलेपन को भांप लिया और शादी का झूठा वादा कर उसे अपने जाल में पूरी तरह फंसा लिया।

चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में बिछाया ‘नशे’ का जाल

वारदात की शुरुआत नवंबर 2025 में हुई। पीड़िता उस समय किसी काम से चंडीगढ़ जा रही थी। कुलविंद्र ने जिद करके उसे इसराना के पास रोका और नई प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने अपनी गाड़ी में बिठाकर एक सुनसान इलाके की ओर ले गया। आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था। नशे की हालत में सुध-बुध खो चुकी महिला के साथ आरोपी ने गाड़ी में ही दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।

वीडियो वायरल करने की धमकी और लाखों की उगाही

यहीं से प्रताड़ना का असली खेल शुरू हुआ। आरोपी ने अपनी ‘मीठी जुबान’ छोड़ दी और ब्लैकमेलिंग का रास्ता अख्तियार कर लिया। अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर वह लगातार पैसों की डिमांड करने लगा। बदनामी के डर से घुट रही पीड़िता उसे समय-समय पर मोटी रकम देती रही। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर भी लाखों रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़िता ने और पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने उसे जान से मारने और इज्जत नीलाम करने की धमकी दी। फिलहाल इसराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।