Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Rape Case: पानीपत में रिश्तों पर कलंक: जेठ ने मर्यादा भूल बहू से किया रेप, बाथरूम में घुसकर की दरिंदगी

AAmandeep Singh
पानीपत में रिश्तों पर कलंक: जेठ ने मर्यादा भूल बहू से किया रेप, बाथरूम में घुसकर की दरिंदगी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। पानीपत जिले के एक गांव से मानवता और पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां एक विवाहिता ने अपने सगे जेठ पर डरा-धमकाकर रेप करने का गंभीर आरोप जड़ा है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जेठ मनोज कुमार की नियत उसकी शादी के पहले दिन से ही खराब थी। मर्यादा का वास्ता देने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आखिरकार एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिससे परिवार की नींव हिल गई है।

फाग के जश्न के बीच बाथरूम में घुसा आरोपी, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

वारदात 25 मार्च 2024 की बताई जा रही है, जब पूरा गांव होली के अगले दिन फाग का जश्न मना रहा था। शाम करीब 8 बजे जब पीड़िता घर की ऊपरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गई, तो आरोपी ने दरवाजा खटखटाया। महिला ने अपने पति की मौजूदगी समझकर जैसे ही कुंडी खोली, आरोपी मनोज जबरन अंदर घुस आया। आरोप है कि वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध करना चाहा और शोर मचाया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

शादी के अगले दिन ही की थी छेड़खानी, माफी मांग कर बचा था आरोपी

पीड़िता के मुताबिक, प्रताड़ना का यह सिलसिला उसकी शादी (दिसंबर 2022) के तुरंत बाद ही शुरू हो गया था। शादी की अगली रात ही आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी, लेकिन तब रिश्ते की दुहाई देने पर उसने माफी मांग ली थी और मामला घर के भीतर ही दब गया था। हालांकि, आरोपी की नीयत नहीं बदली और वह लगातार मौके की तलाश में रहा। डरी-सहमी महिला ने अब हिम्मत जुटाकर अपने मायके सोनीपत पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।

जीरो एफआईआर दर्ज, पीड़िता ने दी आत्महत्या की चेतावनी

महिला की मानसिक स्थिति इस वक्त बेहद नाजुक बनी हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह इस जिल्लत भरी जिंदगी से तंग आ चुकी है और अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम भी उठा सकती है। सोनीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की और फिर इसे घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र वाली पानीपत पुलिस को भेज दिया। पानीपत पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।