Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panipat Murder Case: पानीपत में खूनी खेल: बहन की शादी के अगले दिन भाई की चाकू और सुओं से गोदकर हत्या

AAmandeep Singh
पानीपत में खूनी खेल: बहन की शादी के अगले दिन भाई की चाकू और सुओं से गोदकर हत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पानीपत। हरियाणा के पानीपत से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। शहर के न्यू दलबीर नगर में एक घर, जहाँ अभी बहन की शादी की मिठाइयां भी खत्म नहीं हुई थीं, वहाँ खून की होली खेली गई। मृतक युवक कुनाल के भाई विकास के मुताबिक, यह खूनी रंजिश 6 मई को बहन की सगाई वाले दिन ही शुरू हो गई थी। तब विक्की और विकास सैनी नाम के युवकों ने कुनाल को रास्ते में रोककर पैसों के विवाद में धमकी दी थी। उस वक्त तो मां ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन आरोपियों के सिर पर खून सवार था।

हथियारों से लैस होकर घर में घुसे बदमाश

विज्ञापन

10 मई को कुनाल की बहन संजना की शादी संपन्न हुई। घर में अभी मेहमानों की आवाजाही जारी थी कि 11 मई की आधी रात करीब 20-25 हमलावर कुनाल के घर में तांडव मचाने पहुंच गए। विक्की, विकास, प्रिंस और वासु जैसे आरोपियों के हाथों में चाकू, बर्फ तोड़ने वाले सुए और लोहे की रॉड थी।

बदमाशों ने पहले घर में घुसकर रिश्तेदारों पर हमला किया और फिर कुनाल को निशाना बनाया। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले हमला कर भागे और फिर कुछ युवक दोबारा आए जो कुनाल को धोखे से बाहर बुलाकर ले गए।

घसीट-घसीट कर मारा, अस्पताल में भी दी धमकी

गली में कुनाल को घेरकर बदमाशों ने उस पर सुओं और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में कुनाल को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उसकी सांसें टूट गईं।

पीड़ित परिवार का आरोप और भी गंभीर है; उनका कहना है कि जब वे अस्पताल में थे, तब भी आरोपी वहां धमकियां देने पहुंच गए और अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाने लगे। फिलहाल, थाना किला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 नामजद और 5-6 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।