Breaking News
Haryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ता

Panjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल-4 में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड नोट नहीं मिला

Panjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल-4 में छात्र का शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड नोट नहीं मिला

पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल-4 में छात्र का शव मिलने से हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Panjab University: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) कैंपस में छात्र संघ चुनाव के घमासान के बीच एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार रात बॉयज हॉस्टल नंबर-4 के एक कमरे में पानीपत निवासी 22 वर्षीय छात्र चैतन्य सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। चैतन्य पीयू के यूआईएलएस (UILS) विभाग में बीएएलएलबी (BALLB) 5वें वर्ष का होनहार छात्र था और कैंपस की राजनीति में काफी सक्रिय माना जाता था। चुनाव के ऐन वक्त हुई इस घटना से पूरा यूनिवर्सिटी प्रशासन, शिक्षक और छात्र स्तब्ध हैं।

सुबह से फोन नहीं उठा रहा था चैतन्य, परिजनों की अनहोनी की आशंका के बाद दोस्तों ने तोड़ा दरवाजा

विज्ञापन

घटना का खुलासा शनिवार रात करीब 8 बजे हुआ। परिजनों के मुताबिक, वे शनिवार सुबह से ही चैतन्य को लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आ रहा था। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने हॉस्टल में मौजूद उसके साथियों को संपर्क किया। जब साथी छात्र हॉस्टल नंबर-4 में स्थित उसके कमरे के बाहर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से कुंडी बंद था। काफी देर तक दस्तक देने और आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो छात्रों ने हॉस्टल गार्ड्स की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखते ही सभी के होश उड़ गए; चैतन्य फंदे पर लटका हुआ था।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, CFSL टीम ने खंगाला कमरा

छात्रों और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे तुरंत नीचे उतारा गया और एंबुलेंस के जरिए पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और रात करीब पौने 11 बजे फॉरेंसिक (CFSL) की टीम हॉस्टल पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। हालांकि, मौके से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मिलनसार और राजनीति में सक्रिय था छात्र, मौत की खबर से कैंपस में पसरा सन्नाटा

चैतन्य न केवल पढ़ाई में तेज था, बल्कि छात्र राजनीति और चुनावी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आशीष बिनोई और हॉस्टल वार्डन डॉ. नवीन कुमार के अनुसार, चैतन्य बेहद हंसमुख, मिलनसार और जिम्मेदार छात्र था। करीब दो महीने पहले हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनावों में भी उसने सक्रिय भूमिका निभाई थी। साथियों के मुताबिक, उसके हाव-भाव से कभी नहीं लगा कि वह किसी मानसिक दबाव या परेशानी से गुजर रहा था।

पुलिस कर रही है कॉल डिटेल व सीसीटीवी की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. वाईपी वर्मा और यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी हेड विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस चैतन्य के मोबाइल, कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया चैट्स और हॉस्टल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हर पहलू से जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें–  एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।