Pathankot News : कनाडा में 3 महीने पहले गए पठानकोट के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय हरजस सिंह के तौर पर हुई है । जो कनाडा के कैलगरी स्थित कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड के 1100 ब्लॉक में रहता था । 3 महीने पहले ही वह अमेरिका में रोजगार की तलाश के चलते गया था। जिसके बाद वह अमेरिका के एक स्टोर में काम करने लगा ।
कनाडा वह किसी जरुरी काम से आया था । इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया है । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय निवासियों और परिजनों ने सरकार से पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है ।
कनाडा में पुलिस कर रही मामले की जांच
युवक की हत्या मामले की जांच कैलगरी पुलिस की होमिसाइड यूनिट कर रही है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड एन.ई. के 1100 ब्लॉक तड़के करीब 12:55 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो यहां उन्हें युवक मृत अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी की धरपकड़ के प्रयासों में जुटी है । वहीं पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वह पुलिस से संपर्क करे ।

