Breaking News
Health tips: जिम में भारी वजन उठाने का शौक पड़ सकता है भारी, जरा सी चूक से डैमेज हो सकती है स्पाइन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्टAnil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’झोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंटHealth tips: जिम में भारी वजन उठाने का शौक पड़ सकता है भारी, जरा सी चूक से डैमेज हो सकती है स्पाइन, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्टAnil Vij Power Strike: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर अनिल विज का बड़ा बयान, बोले- ‘निजीकरण के खिलाफ हम खुद कोर्ट में लड़ रहे हैं’झोटा का 10 दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं: पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि; CBI ने पिता, मां और पत्नी से की पूछताछYamunanagar missing child case: यमुनानगर में दिल दहला देने वाली घटना, मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम संदिग्ध हालात में गायबRohtak PGIMS Dr Kundan: रोहतक पीजीआईएमएस को बड़ा झटका, हाईकोर्ट के आदेश पर डॉ. कुंदन मित्तल विभाग से रिलीव, रद हुई री-एम्प्लॉयमेंट

Sajjan Kumar Funeral Dispute : पंजाब के 4 शहरों में BJP के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में पहुंचने वाले सांसदों का जताया विरोध

Sajjan Kumar Funeral Dispute : पंजाब के 4 शहरों में BJP के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में पहुंचने वाले सांसदों का जताया विरोध

पंजाब में भाजपा सांसदों के सज्जन सिंह के अंतिम संस्कार में जाने का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Sajjan Kumar Funeral Dispute | BJP | AAP | : 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के अंतिम संस्कार में तीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसदों के शामिल होने को लेकर पंजाब में बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ राज्यव्यापी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंजाब के चार प्रमुख शहरों—लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा में सड़कों पर उतरकर भाजपा कार्यालयों का घेराव करने की कोशिश की, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 1984 का नरसंहार पंजाबियों और पूरे सिख समाज के लिए एक ऐसा नासूर है जो कभी नहीं भर सकता। ऐसे में अदालत से सजायाफ्ता व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उसे सम्मान देना सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

विज्ञापन

लुधियाना में टूटे बैरिकेड्स, भाजपा दफ्तर के बाहर आमने-सामने आए कार्यकर्ता

विरोध का सबसे उग्र रूप लुधियाना में देखने को मिला, जहां आप कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा घेरे (बैरिकेड्स) को तोड़ते हुए दाना मंडी स्थित भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्कामुक्की हुई।

AAP कार्यकर्ताओं के भाजपा दफ्तर के करीब पहुंचते ही अंदर मौजूद BJP समर्थक भी बाहर निकल आए, जिससे दोनों पक्षों में सीधा टकराव और नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को परिसर के अंदर ही रोक दिया और दोनों गुटों को अलग कर किसी तरह स्थिति को संभाला।

जालंधर और अमृतसर में पुलिस ने घेराबंदी कर रोका रास्ता

जालंधर में AAP कार्यकर्ताओं ने BJP के पंजाब मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के आगमन से ठीक पहले लॉयंस क्लब स्थित कार्यक्रम स्थल का रुख किया। पुलिस ने पहले से ही क्लब के बाहर कड़े सुरक्षा इंतजामात करते हुए भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी। आप समर्थकों ने बैरिकेड्स गिराकर आगे बढ़ने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्त घेराबंदी के चलते वे अंदर दाखिल नहीं हो सके और क्लब के बाहर ही नारेबाजी करते रहे।

उधर, धार्मिक नगरी अमृतसर में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के आवास को घेरने की रणनीति बनाई। हालांकि, अमृतसर पुलिस ने उनके घर से कुछ दूरी पर ही मजबूत नाकेबंदी कर कार्यकर्ताओं को रोक लिया।

‘आप’ का हमला और भाजपा का पलटवार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेताओं ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के इस कदम ने पार्टी के तथाकथित सिख-प्रेम की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी 1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने की बातें करती थी, आज उसी के सांसद एक सजायाफ्ता दोषी के सम्मान में खड़े नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आप के इन प्रदर्शनों को पूरी तरह से प्रायोजित और हताशा में उठाया गया कदम करार दिया है। पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और राज्य में महज तीन महीने का समय बचा है। इसके बाद पंजाब की जनता इस सरकार की नाकामियों का हिसाब चुकता कर इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

Faridkot News : फरीदकोट के बाजारों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 40 करोड़ मंजूर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।