Pati Patni Aur Panga Season 2: टेलीविजन जगत के सबसे चर्चित और एंटरटेनिंग रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन आखिरकार आज यानी 10 अक्टूबर 2026 से दर्शकों के बीच आ चुका है। पहले सीजन कीार्स सफलता के बाद मेकर्स इस बार दर्शकों के लिए कुछ नया और मजेदार लेकर आए हैं। शो का फॉर्मेट कुछ ऐसा है जो कपल्स की रियल लाइफ केमिस्ट्री और उनके बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक को कैमरे पर बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश करता है। वीकेंड पर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए यह शो पूरी तरह तैयार है।
इन जानी-मानी जोड़ियों का लगेगा जमावड़ा
इस सीजन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट है। शो में दर्शकों को कई पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स की पर्सनल लाइफ की झलक देखने को मिलेगी। इस बार मंच पर राहुल वैद्य और दिशा परमार, लोकप्रिय जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, टीवी के हैंडसम हंक अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा शब्बीर अहलूवालिया-कांची कौल, दीपिका सिंह-रोहित गोयल, मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी और टैलेंटेड एक्टर शरद केलकर अपनी पत्नी कीर्ति गायकवाड़ के साथ इस रोमांचक सफर का हिस्सा बने हैं।
कब और कहां देख सकते हैं शो?
अगर आप भी अपनी इन फेवरेट जोड़ियों का मस्ती भरा अंदाज देखना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह शो हर शनिवार और रविवार रात ठीक 9 बजे टीवी चैनल Colors TV पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा जो दर्शक टीवी पर नहीं देख पाते, वे इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी लाइव और कभी भी आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं। पहले एपिसोड के सामने आए प्रोमो और सितारों की एंट्री को देखकर साफ है कि इस बार शो में टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का पूरा दम है।
यह भी पढ़ें– वजन को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़कीं कैटरीना कैफ, लंदन इवेंट में बॉडी शेमिंग पर कही बड़ी बात

