Breaking News
Karnal bride fraud: करनाल में शादी के ढाई दिन बाद फरार हुई दुल्हन, 80 हजार रुपए लेकर कराया गया था रिश्ताNuh rail tunnel land cave: तावडू के सहसोला में रेल टनल में फिर बड़ा धंसान, 300 मीटर के दायरे में जमींदोज हुए खेतलुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदराKarnal bride fraud: करनाल में शादी के ढाई दिन बाद फरार हुई दुल्हन, 80 हजार रुपए लेकर कराया गया था रिश्ताNuh rail tunnel land cave: तावडू के सहसोला में रेल टनल में फिर बड़ा धंसान, 300 मीटर के दायरे में जमींदोज हुए खेतलुधियाना में 11 महीने की मासूम के साथ 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारKarnal Murder News: करनाल में खौफनाक वारदात, काम से लौट रहे ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या, मोबाइल गायबKurukshetra weather: दिन में ही हो गई रात! कुरुक्षेत्र में घने बादलों के बीच अचानक झमाझम बरसे बदरा

Patti Khemkaran Firing : पट्टी में गाड़ियों का वजन कराने को लेकर खूनी संघर्ष, चली 15-16 गोलियां

hharpreet singh
Patti Khemkaran Firing : पट्टी में गाड़ियों का वजन कराने को लेकर खूनी संघर्ष, चली 15-16 गोलियां

पट्टी में गाड़ियों का वजन कराने को लेकर खूनी संघर्ष, चली 15-16 गोलियां

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Patti Khemkaran Firing : पट्टी के खेमकरण रोड पर गाड़ियों और ट्रकों का वजन (कांटा) करवाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। वर्चस्व और नंबर पहले लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने ताबड़तोड़ 15 से 16 राउंड गोलियां चला दीं। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कांटा करवाने की रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग

घटना पट्टी के खेमकरण रोड की है, जहां शाम करीब 6 बजे ट्रकों और गाड़ियों का वजन करवाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ठक्करपुरा का रहने वाला ट्रक चालक शिंगारा सिंह अपनी गाड़ी का वजन पहले करवाना चाहता था।

विज्ञापन

दूसरी तरफ, घायल बिल्ला पहलवान (निवासी बड़ी मंडी, पट्टी) ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि एक गुट ने खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर 15 से 16 गोलियां दागी गईं, जिससे वहां भगदड़ मच गई।

घायलों ने ईंट-पत्थर फेंककर बचाई जान

गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। अपनी जान बचाने के लिए घायल बिल्ला पहलवान और उसके साथियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। स्थिति को भांपते हुए आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में भारी गुस्सा और डर का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया इरादा कत्ल का मामला

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शिंगारा सिंह और उसके 8 अज्ञात साथियों के खिलाफ इरादा कत्ल (हत्या के प्रयास) और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Pargat Singh आज संभालेंगे PPCC अध्यक्ष पद, चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में होगा भव्य समारोह

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।