Breaking News
Kaithal News: बाइक से डेरे-ढाणियों में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, 1.111 किलो सुल्फा बरामदKarnal Accident: करनाल हाईवे पर ओवरटेक करते समय पलटी तेज रफ्तार कार, मची अफरा-तफरीचंडीगढ़ के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी: इमेल में लिखे तीन स्कूलों के नाम, सीएम मान का नाम भी शामिलYamunanagar road accident: यमुनानगर में तेज रफ्तार डंपर ने एमआर को कुचला, इलाज के दौरान मौतइंडिया गेट पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए माता-पिता का प्रदर्शन: पुलिस ने तड़के हिरासत में लियाKaithal News: बाइक से डेरे-ढाणियों में नशा सप्लाई करने निकला तस्कर गिरफ्तार, 1.111 किलो सुल्फा बरामदKarnal Accident: करनाल हाईवे पर ओवरटेक करते समय पलटी तेज रफ्तार कार, मची अफरा-तफरीचंडीगढ़ के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी: इमेल में लिखे तीन स्कूलों के नाम, सीएम मान का नाम भी शामिलYamunanagar road accident: यमुनानगर में तेज रफ्तार डंपर ने एमआर को कुचला, इलाज के दौरान मौतइंडिया गेट पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए माता-पिता का प्रदर्शन: पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया

Pehowa Chain Snatching: पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महिला के गले से काटी सोने की चेन, पंजाब की 2 शातिर महिला स्नैचर गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Pehowa Chain Snatching: पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महिला के गले से काटी सोने की चेन, पंजाब की 2 शातिर महिला स्नैचर गिरफ्तार

पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महिला के गले से काटी सोने की चेन, पंजाब की 2 शातिर महिला स्नैचर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Pehowa Chain Snatching: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा में प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थ पर पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठान के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इसी आस्था के केंद्र पर आपराधिक तत्व भी सक्रिय हैं। जीरकपुर (punjab) से अपने पिता के पिंडदान के लिए पिहोवा आए अजय कपूर के परिवार को इसी तरह की आपबीती का सामना करना पड़ा। प्रेत पीपल के पास पूजा-अर्चना के दौरान अज्ञात महिलाओं ने धक्का-मुक्की की आड़ में उनकी पत्नी के गले पर हाथ साफ कर दिया।

घटना 9 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे की है, जब जीरकपुर निवासी अजय कपूर अपनी पत्नी गीता कपूर और बच्चों के साथ प्रेत पीपल परिसर में धार्मिक अनुष्ठान करा रहे थे। श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर दो-तीन महिलाओं ने गीता कपूर को चारों तरफ से घेर लिया। धक्का-मुक्की के बीच अचानक उनकी नजर बचाकर गले से सोने की चेन काटकर महिलाएं रफूचक्कर हो गईं। जब तक गीता को गले में कुछ कमी महसूस हुई, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुकी थीं। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सीआईए-2 का एक्शन, दो अंतरराज्यीय महिला शातिर गिरफ्तार

पिहोवा सिटी थाने में केस दर्ज होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-2 टीम को सौंपी गई। सीआईए-2 की टीम ने इलाके में बिछाए अपने खुफिया तंत्र और तकनीकी सर्विलांस की मदद से कड़ियां जोड़ीं और दो संदिग्ध महिलाओं को धर दबोचा। पकड़ी गई आरोपियों की पहचान लीलो उर्फ कृष्णा और विद्या देवी के रूप में हुई है।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता के गले से काटी गई लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन सकुशल बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पंजाब के कई थानों में दर्ज हैं स्नैचिंग के मामले

सीआईए-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर मंदीप सिंह ने बताया कि पकड़ी गई दोनों महिलाएं बेहद शातिर किस्म की अंतरराज्यीय स्नैचर हैं, जो धार्मिक स्थलों और मेलों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाती थीं। आरोपी लीलो उर्फ कृष्णा के खिलाफ पंजाब के अमृतसर, पटियाला और रूपनगर के थानों में छीनाझपटी के तीन संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरी आरोपी विद्या देवी के खिलाफ भी मालेरकोटला जिले में स्नैचिंग की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में बिगड़ा मौसम, 10 जिलों में बारिश से मंडियों में भीगा धान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।