Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक दलों ने पहला रणजी खिताब जीतने की सराहना की

JJagmarg Desk
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक दलों ने पहला रणजी खिताब जीतने की सराहना की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने अपना पहला रणजी ट्राफी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री और राजनीतिक दलों ने टीम की प्रशंसा के पुल बांधे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम की जीत के तुरंत बाद अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘उन्होंने कर दिखाया। शाबाश जम्मू-कश्मीर’’

विज्ञापन

अब्दुल्ला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कर्नाटक के हुबली में ही थे। उनकी पार्टी ने भी एक्स पर इस जीत के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के लिए ऐतिहासिक गौरव। आपने अपने जज्बे और शानदार प्रदर्शन से हर जम्मू-कश्मीरी को गर्व महसूस कराया है।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण। हमारी क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी जीतते देखने की भावनाओं को बयां करना शब्दों से परे हैं। इतिहास रचने वाले हर जुझारू खिलाड़ी को पूरे केंद्र शासित प्रदेश की ओर से धन्यवाद। आपने इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया है।

पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी रणजी ट्रॉफी की जीत को क्षेत्र के लिए सौभाग्यपूर्ण पल बताया।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।