Breaking News
हल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदहल्लोमाजरा ओवरब्रिज हादसा: चलती मालगाड़ी का दरवाजा कार पर कैसे गिरा, रेलवे करेगी जांचKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामद

Poonam Pandey Support Govinda: गोविंदा-सुनीता विवाद में पूनम पांडे की एंट्री, ‘हीरो नंबर 1’ के सपोर्ट में आई एक्ट्रेस, बोलीं- ऐसे पति को गालियां देना गलत

GGaganpreet Kaur
Poonam Pandey Support Govinda: गोविंदा-सुनीता विवाद में पूनम पांडे की एंट्री, 'हीरो नंबर 1' के सपोर्ट में आई एक्ट्रेस, बोलीं- ऐसे पति को गालियां देना गलत

गोविंदा-सुनीता विवाद में पूनम पांडे की एंट्री, ‘हीरो नंबर 1’ के सपोर्ट में आई एक्ट्रेस

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Poonam Pandey Support Govinda: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर-1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया से लेकर फैमिली कोर्ट के चक्कर काटने तक, दोनों का निजी विवाद इन दिनों बी-टाउन में चर्चा का सबसे गर्म मुद्दा बना हुआ है। अब इस हाई-प्रोफाइल पारिवारिक ड्रामे में बेबाक एक्ट्रेस पूनम पांडे की एंट्री हो गई है। पूनम ने इस पूरे विवाद पर गोविंदा का खुलकर बचाव किया है और सुनीता आहूजा की बयानबाजी पर गहरी नाराजगी जताई है।

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान पूनम पांडे ने गोविंदा का समर्थन करते हुए कहा कि इतने बड़े अभिनेता और सज्जन इंसान के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है। पूनम ने कहा, “गोविंदा जैसे स्टार को इस तरह गालियां देना और नीचा दिखाना पूरी तरह से गलत है। जब सुनीता ने उनसे शादी की थी, तब भी वे इतने ही बड़े सुपरस्टार थे। ऐसे में आज उनके बारे में सरेआम गलत बातें करना और उन्हें बदनाम करना किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता।” पूनम ने साफ कहा कि वह 100 फीसदी गोविंदा के साथ खड़ी हैं और ऐसे व्यक्ति का समर्थन कभी नहीं करेंगी जो गोविंदा का अनादर कर रहा हो।

विज्ञापन

‘शुगर डैडी’ वाले तंज पर पूनम का जवाब

दरअसल, यह पूरा विवाद तब और बढ़ गया जब गोविंदा को उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की अफवाहों को हवा मिल गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता आहूजा ने कथित तौर पर तंज कसा था और गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ कह दिया था।

सुनीता के इस बयान पर भी पूनम पांडे ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी छिपाने जैसी बात नहीं है, क्योंकि गोविंदा और कोमल खुलेआम एयरपोर्ट पर साथ नजर आए थे। वे किसी से छुपकर नहीं घूम रहे थे, इसलिए इसे बेवजह तूल देने या भद्दे कमेंट्स करने की जरूरत नहीं है।

फैमिली कोर्ट पहुंची थीं सुनीता, अर्जी वापस लेने की खबर

दूसरी तरफ, बुधवार को सुनीता आहूजा को उनके बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों के बीच मामला इस हद तक बढ़ चुका है कि सुनीता कानूनी तौर पर अलग होने (तलाक) की अर्जी दाखिल करने पहुंची हैं। हालांकि, बाद में सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता वहां नया तलाक का केस दर्ज कराने नहीं, बल्कि अपनी किसी पुरानी कानूनी अर्जी को वापस लेने के सिलसिले में गई थीं।

अर्जी वापस लेने की खबरों के बावजूद दोनों के बीच की तनातनी कम होती नजर नहीं आ रही है। अब पूनम पांडे के इस बयान के बाद देखना होगा कि सुनीता आहूजा की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है।

यह भी पढ़ें–  प्लेग्राउंड 5 में मचा बवाल, एल्विश यादव का तेजस्वी प्रकाश पर आरोप, बोले- मेरे खिलाफ कर रही हैं गैंगअप

विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।