Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस ममता बनर्जी का बड़ा बयान: बोलीं - इस्तीफा नहीं दूंगी, हम हारे नहीं, हराए गए हैं, 100 सीटें लूटने का आरोप

VVinita Kohli
प्रेस कॉन्फ्रेंस  ममता बनर्जी का बड़ा बयान: बोलीं - इस्तीफा नहीं दूंगी, हम हारे नहीं, हराए गए हैं, 100 सीटें लूटने का आरोप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं हारी हैं, इसलिए इस्तीफा देने का कोई सवाल नहीं उठता। ममता ने यह भी कहा कि वह राजभवन नहीं जाएंगी और इस पूरे चुनाव परिणाम को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला है। 

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के जरिए उन्हें आधिकारिक तौर पर हराया है, लेकिन नैतिक रूप से जीत उनकी ही हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गठजोड़ के कारण करीब 100 सीटों पर परिणाम प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन

काउंटिंग के दौरान हिंसा का दावा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने आरोप लगाया कि काउंटिंग सेंटरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा कि उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें पेट व पीठ पर लात मारी गई। ममता के अनुसार, काउंटिंग प्रक्रिया के दौरान उनके एजेंटों को भी परेशान किया गया और कई जगहों पर उन्हें बाहर कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। बंगाल में भाजपा ने 294 में से 207 सीटों पर जीत हासिल की है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटें मिली हैं, जिससे 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता चली गई है।

प्रशासनिक दबाव के आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव से पहले उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और कई जगहों पर छापेमारी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के तबादले भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए किए गए। उनके मुताबिक, इसमें शीर्ष स्तर के नेता भी शामिल थे।

ममता ने कहा कि उन्होंने राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारें देखी हैं, लेकिन ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोगों को प्रताड़ित किया गया और हिंसा की घटनाएं हुईं। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग के खिलाफ कदम उठाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आगे क्या रणनीति होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पांच सांसदों समेत 10 सदस्यों की एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।