Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में भारत को सुरक्षा के मजबूत गढ़ के रूप में तैयार किया: अमित शाह

VVinita Kohli
प्रधानमंत्री मोदी ने 12 वर्षों में भारत को सुरक्षा के मजबूत गढ़ के रूप में तैयार किया: अमित शाह
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को इसकी सराहना की और कहा कि इस अवधि में देश को सुरक्षा के एक ऐसे मजबूत गढ़ के रूप में फिर से तैयार किया गया है जो नागरिकों की रक्षा करता है एवं दुश्मनों को तबाह कर देता है। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की ऐसी मिसालें कायम की हैं जिनकी दुनिया सराहना करती है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार के 12 वर्षों में, हमारे देश को सुरक्षा के एक ऐसे मजबूत गढ़ के रूप में फिर से तैयार किया गया है जो नागरिकों की रक्षा करता है और दुश्मनों को तबाह कर देता है।’’

गृह मंत्री ने कहा, ‘‘चाहे वह सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मनों का जवाब देना हो, अनुच्छेद 370 को हटाना हो, नक्सलवाद को खत्म करना हो या पूर्वोत्तर में 12 से ज़्यादा समझौतों के जरिए आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना हो- भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की ऐसी मिसालें पेश की हैं जिनकी दुनिया सराहना करती है।’’ मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल में केंद्र में अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे किए। पिछले सप्ताह मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए थे। उन्होंने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।