Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रियंका गांधी ने मलप्पुरम में ‘कुम्हारों के गांव’ का दौरा किया और कारीगरों से बातचीत की

JJagmarg Desk
प्रियंका गांधी ने मलप्पुरम में ‘कुम्हारों के गांव’ का दौरा किया और कारीगरों से बातचीत की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

केरल: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने नीलांबुर के पास ‘कुम्हारों के गांव’ के नाम से मशहूर कुम्बारा का दौरा किया और कारीगरों और उनके परिवारों से बातचीत की। प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दौरे का एक वीडियो रविवार को साझा किया।

वाद्रा वायनाड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिसमें मलप्पुरम जिले का नीलांबुर क्षेत्र भी शामिल है। वह तीन दिवसीय दौरे पर इस निर्वाचन क्षेत्र में थीं। वीडियो में, वाद्रा कुम्बारा को एक विरासत गांव के रूप में बढ़ावा देने और कारीगरों को उनके मिट्टी के बर्तनों के विपणन और बिक्री में सहायता करने के बारे में बात करती हुई सुनाई दे रही हैं।

विज्ञापन

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वायनाड में नीलांबुर के सदियों पुराने ‘कुम्हारों के गांव’ जैसे कई अनमोल रत्न छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कारीगरी की गुणवत्ता पीढ़ियों से चली आ रही शिक्षा और कौशल के हस्तांतरण का प्रमाण है, जो हमारी विरासत के लिए अत्यंत मूल्यवान है।

पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों से लेकर फोन के स्पीकर और चित्र बनाने जैसे नवाचारों तक, उनकी नयी तरह की रचनात्मकता को देखना अत्यंत दिलचस्प था। उन्होंने कहा कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र के कुम्हारों की समस्याओं को सुनना महत्वपूर्ण है, ताकि उन्हें बड़े बाजार से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा सकें।

विज्ञापन

केरल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।