Breaking News
Haryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ता

PU Student Election: PU छात्र चुनाव में आज अहम दिन, नाम वापसी के बाद साफ होगी उम्मीदवारों की तस्वीर, 31 अगस्त को मतदान

PU Student Election: PU छात्र चुनाव में आज अहम दिन, नाम वापसी के बाद साफ होगी उम्मीदवारों की तस्वीर, 31 अगस्त को मतदान

नाम वापसी के बाद साफ होगी उम्मीदवारों की तस्वीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

PU Student Election: पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव 2026-27 की प्रक्रिया में आज उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। पहले स्वीकृत उम्मीदवारों की सूची सामने आएगी और इसके बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका मिलेगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची छात्र कल्याण विभाग के कार्यालय को भेजी जाएगी। दोपहर बाद सूची प्रदर्शित कर दी जाएगी। इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि चुनाव मैदान में कौन-कौन से उम्मीदवार रहेंगे।

 

विज्ञापन

 

31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे मतदान

पंजाब यूनिवर्सिटी ने 20 अगस्त को चुनाव बुलेटिन जारी कर कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव 2026-27 का पूरा कार्यक्रम घोषित किया था। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 24 अगस्त को नामांकन के साथ हुई थी। नामांकन के दौरान सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक आवेदन दाखिल किए गए। इसके बाद सुबह 10:35 बजे नामांकन पत्रों की जांच हुई और दोपहर 12 बजे संबंधित विभागों के नोटिस बोर्ड पर उम्मीदवारों की सूची प्रदर्शित की गई। दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया।

 

आपत्तियों के बाद अब नाम वापसी

प्राप्त आपत्तियों और उम्मीदवारों की अस्थायी सूची छात्र कल्याण विभाग को भेजी गई। विश्वविद्यालय ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तारांकित निशान वाली गतिविधियों की जानकारी भी तय समय पर छात्र कल्याण विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं। अब नाम वापसी पूरी होने के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची सामने आएगी। इसके बाद उम्मीदवारों के बीच चुनाव प्रचार और मतदान को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी।

 

जिम्नेजियम हॉल में होगी मतगणना

31 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से मतदान शुरू होगा। विभागों में मतदान पूरा होने के बाद छात्र संघ के पदाधिकारियों के चुनाव की मतपेटियां संबंधित ब्लॉक के भूतल स्थित रिटर्निंग अधिकारियों से एकत्र की जाएंगी। इसके बाद मतपेटियां जिम्नेजियम हॉल स्थित स्टाफ/वार्डन हॉल में लाई जाएंगी। छात्र संघ के पदाधिकारियों के चुनाव की मतगणना दोपहर 12 बजे से जिम्नेजियम हॉल में होगी और इसी दौरान परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

विभागीय प्रतिनिधियों के परिणाम भी जारी होंगे

विभागीय प्रतिनिधियों के चुनाव के परिणाम संबंधित विभागों में दोपहर 12 बजे से प्रदर्शित किए जाएंगे। सभी विभागों के अध्यक्ष, निदेशक और समन्वयक विभागीय प्रतिनिधियों के परिणाम 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक छात्र कल्याण विभाग के कार्यालय को भेजेंगे। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विभागों और छात्रावासों को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी भेज दी है और चुनाव से जुड़ी सूचनाएं नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।

 

11 सितंबर को कार्यकारी समिति का चुनाव

पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव प्रक्रिया का अंतिम चरण 11 सितंबर को होगा। इस दिन सुबह 11 बजे प्राणी विज्ञान विभाग के सभागार में कार्यकारी समिति का चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव में केवल निर्वाचित विभागीय प्रतिनिधि और छात्र संघ के निर्वाचित पदाधिकारी हिस्सा ले सकेंगे। इस तरह 31 अगस्त के मतदान के बाद भी छात्र काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया सितंबर तक जारी रहेगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।