Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Band Effect: मोहाली में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

VVinita Kohli
Punjab Band Effect: मोहाली में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर दूल्हा रोका, दूल्हे की गाड़ी रोकी

मोहाली में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Band Effect: पंजाब में शुक्रवार को कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुआई में पंजाब बंद का आह्वान किया गया। जेलों में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग को लेकर विभिन्न सिख संगठनों के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। बंद के दौरान कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। मोहाली में प्रदर्शनकारियों के सड़क पर उतरने के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

विज्ञापन

 

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर दूल्हे की गाड़ी रोकी

जालंधर से फगवाड़ा जाने वाले हाईवे पर भी प्रदर्शन का असर देखने को मिला। यहां कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शन के दौरान शादी के लिए जा रहे दूल्हे की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। कुछ देर तक गाड़ी रोके जाने के बाद दूल्हे को वहां से जाने दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मोहाली में प्रदर्शन के दौरान निहंग सुक्खा सिंह माणकपुर भी नजर आया। वह सिर पर बंदर लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। बंद के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सिख संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

 

बंद का मकसद क्या है?

कौमी इंसाफ मोर्चा और प्रदर्शन में शामिल संगठनों की प्रमुख मांग जेलों में बंद सिखों की रिहाई है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग भी प्रदर्शन का हिस्सा है। बंद के कारण सड़क यातायात प्रभावित होने से आम लोगों को परेशानी हुई। खासकर हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों और जरूरी काम से निकलने वालों को प्रदर्शन के चलते रुकावटों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।