Breaking News
Haryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ता

Punjab Breaking News : Sukhpal Khaira ने लाइव वीडियो में फाड़ा CM की पत्नी का नोटिस

Punjab Breaking News : Sukhpal Khaira ने लाइव वीडियो में फाड़ा CM की पत्नी का नोटिस

Sukhpal Khaira

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Breaking News| Sukhpal Khaira| पंजाब का राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस थमा दिया है।

नोटिस में साफ हिदायत दी गई है कि दोनों नेता 24 घंटे के भीतर अपने आरोपों पर लिखित माफी मांगें, अन्यथा उनके खिलाफ अदालत में मानहानि और आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को जैसे ही यह लीगल नोटिस मिला, उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर सीधे पंजाब सरकार को ललकार दिया। खैहरा ने बाकायदा फेसबुक लाइव आकर कैमरे के सामने नोटिस की कॉपी फाड़ दी और कहा, “मुझे सीएम की पत्नी का कानूनी नोटिस मिला है, लेकिन मैं इसका कोई जवाब नहीं दूंगा।

मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएं या अपनी ‘पुलिस स्टेट’ के जरिए जो कार्रवाई कर सकते हैं, कर लें।” पंजाब की सियासत में इस नए घटनाक्रम के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, और अब देखना यह होगा कि 24 घंटे की म्याद खत्म होने के बाद डॉ. गुरप्रीत कौर मान क्या अगला कानूनी कदम उठाती हैं।

मजीठिया ने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी की थी आडियो

विपक्ष ने इस मुद्दे को हाथों-हाथ लिया और सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी। 2 सितंबर को अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक कथित ऑडियो-वीडियो जारी करते हुए बड़ा दावा ठोक दिया। मजीठिया का कहना था कि इस रिकॉर्डिंग में आरोपी पक्ष के बिचौलियों और डॉ. गुरप्रीत कौर के नजदीकी रिश्तेदार के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर सीधी बातचीत दर्ज है।

यह पूरा बवंडर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस रणजीत सिंह के उन दावों के बाद खड़ा हुआ, जिसमें उन्होंने एक बलात्कार के मामले की निष्पक्ष जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया था। जस्टिस रणजीत सिंह के मुताबिक, गुर चहल नाम के मुख्य आरोपी को बचाने और एक कारोबारी पर दर्ज पर्चा रद्द कराने के एवज में डॉ. गुरप्रीत कौर के नाम पर कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

CM Bhagwant Mann की पत्नी Gurpreet Kaur ने Majithia-Khaira को Legal Notice भेजा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।