Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Punjab Census 2027 : पंजाब में 1 दिंसबर से शुरू होगी जनगणना

hharpreet singh
Punjab Census 2027 : पंजाब में 1 दिंसबर से शुरू होगी जनगणना

पंजाब में 1 दिंसबर से शुरू होगी जनगणना

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Census 2027 : पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनसांख्यिकी की नई और सटीक तस्वीर सामने आने जा रही है। लंबे समय से टल रही जनगणना (Punjab Census 2027) का मुख्य चरण 1 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। इससे पहले आम नागरिकों को 16 से 30 नवंबर 2026 के दौरान स्व-गणना (सेल्फ-एन्युमरेशन) पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद दर्ज करने का अवसर दिया जाएगा। मुख्य चरण के पूरा होने के बाद 5 से 9 जनवरी 2027 के बीच रिविजन और सत्यापन का काम निपटाया जाएगा।

जातिगत आंकड़ों के साथ पूछे जाएंगे 40 सवाल

इस बार की जनगणना (Punjab Census 2027) कई मायनों में ऐतिहासिक और अलग रहने वाली है। केंद्रीय कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति (CCPA) के निर्णय के तहत इस जनगणना में जातिगत आंकड़ों को भी आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया है। पंजाब में प्रगणक (एन्युमरेटर) घर-घर जाकर कुल 40 सवाल पूछेंगे। इन सवालों में परिवार के सदस्यों की जाति, धर्म, शिक्षा, रोजगार, घर की स्थिति से लेकर कोविड वैक्सीन की खुराक जैसी तमाम जानकारियां दर्ज की जाएंगी।

विज्ञापन

पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया

देश की इस पहली डिजिटल जनगणना (Punjab Census 2027) को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किए गए हैं। केंद्र सरकार ने इस राष्ट्रव्यापी महाअभियान के लिए 11,718.24 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। राज्य में इस पूरे कामकाज को पंजाब सरकार के प्रशासनिक तंत्र और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर पूरा किया जाएगा, ताकि आंकड़ों के संकलन में किसी तरह की त्रुटि न रहे।

2011 के आंकड़ों से तुलनात्मक परिदृश्य

बता दें कि साल 2011 में हुई पिछली जनगणना (Punjab Census 2027) के अनुसार पंजाब की कुल आबादी 2.77 करोड़ दर्ज की गई थी, जिसमें 1.46 करोड़ पुरुष और 1.31 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। उस दौरान राज्य की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 13.89 फीसदी रही थी, जबकि लिंगानुपात प्रति हजार पुरुषों पर 895 महिलाएं था।

पंजाब की कुल साक्षरता दर 75.84 प्रतिशत दर्ज की गई थी और राज्य की 62.52 फीसदी आबादी ग्रामीण इलाकों में निवास करती थी। अब 2026-27 में होने जा रही इस नई जनगणना से पंजाब के बदलते सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने का नया ब्योरा सामने आएगा।

Bathinda Chitta Sting : अकाली दल ने चिट्‌टा सप्लाई का स्टिंग वीडियो जारी कर पंजाब सरकार को घेरा

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।