Breaking News
Tiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्लाTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमRajaund News: राजौंद की सड़कों पर उतरे विधायक विकास सहारण, भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Punjab Chandigarh Weather Update : पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

Punjab Chandigarh Weather Update : पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Chandigarh Weather Update : पंजाब और ट्राइसिटी चंडीगढ़ में गुरुवार रात से मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने लोगों को महीनों से सता रही चिलचिलाती धूप और चिपचिपी उमस से बड़ी राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज 4 सितंबर को राज्य के पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

वहीं, चंडीगढ़ में मौसम के बिगड़े तेवरों को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पारे में आई गिरावट के चलते राज्य के औसत अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई है, हालांकि बठिंडा 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अब भी सूबे का सबसे गर्म शहर बना हुआ है।

विज्ञापन

माझा, दोआबा और मालवा में कहां-कहां बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बारिश का दायरा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम दर्ज की बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी मालवा के तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में भी छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों में लुधियाना में 8 मिमी और पठानकोट में 1 मिमी बारिश आधिकारिक तौर पर दर्ज की गई।

9 सितंबर तक बना रहेगा ऐसा ही माहौल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसमी बदलाव की मुख्य वजह उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का घेरा (Cyclonic Circulation) और मॉनसून ट्रफ का सक्रिय होना है। इसके प्रभाव से हवा में नमी का स्तर काफी बढ़ गया है।

विभाग का अनुमान है कि पंजाब में 9 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश का यह दौर जारी रहेगा। दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में भी लोगों को तेज धूप और भारी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गर्मी ढलते ही बिजली संकट से मिली राहत

बारिश और ठंडी हवाओं का सीधा असर राज्य के पावर ग्रिड पर पड़ा है। तापमान गिरते ही एयर कंडीशनर और कूलरों का इस्तेमाल कम हुआ, जिससे पंजाब में बिजली की पीक डिमांड घटकर 11,944 मेगावाट पर आ गई। इससे एक दिन पहले दोपहर के समय यह मांग 15,000 मेगावाट के पार पहुंच गई थी। पावर कॉरपोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में राज्य के अपने पावर प्लांटों से 3,799 मेगावाट बिजली बन रही है, जबकि 8,146 मेगावाट बिजली सेंट्रल पूल और अन्य बाहरी स्रोतों से ली जा रही है।

Punjab Weather Rain Alert : पंजाब के 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।