September 30, 2026

Punjab Chief Minister Health Scheme : अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बांटे स्वास्थ्य बीमा कार्ड

0
Punjab Chief Minister Health Scheme : अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बांटे स्वास्थ्य बीमा कार्ड

अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बांटे स्वास्थ्य बीमा कार्ड

Punjab Chief Minister Health Scheme : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के अपने वादे को जमीन पर उतार रही है। अजनाला विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत आयोजित कार्ड वितरण समारोह के दौरान आप के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने दर्जनों लाभार्थियों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड सौंपे। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी व्यक्ति को इलाज से महरूम नहीं रहने दिया जाएगा।

अजनाला में 24 हजार से अधिक परिवारों तक पहुंची योजना

अजनाला में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धालीवाल ने बताया कि हलके में अब तक 24 हजार से अधिक परिवारों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना पंजाब के आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकारी तंत्र को पूरी मुस्तैदी से काम में जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्ड बनाने के काम में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वॉलिंटियर्स से घर-घर पहुंचने की अपील

धालीवाल ने कार्यक्रम में मौजूद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वालंटियर्स से भी आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पात्र परिवारों की पहचान करें और उनके कार्ड बनवाने में मदद करें। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी 65 लाख परिवारों को जल्द से जल्द इस योजना के दायरे में लाना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं।

पिछली सरकारों ने पंजाबवासियों को आर्थिक तंगी में धकेला: धालीवाल

अजनाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का व्यापारीकरण कर आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाला। भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के कारण पंजाब का आम नागरिक पिसता रहा, लेकिन मौजूदा सरकार आम लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और उनके पैसों की बचत सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

इस मौके पर एडवोकेट अमदीप कौर धालीवाल, खुशपाल सिंह धालीवाल, पी.ए. मुख्तार सिंह बलड़वाल, प्रधान भट्टी जसपाल सिंह ढिल्लों, शहरी प्रधान अमित औल, शिवदीप सिंह चाहल, अजय शर्मा, हरप्रीत सिंह सोहल और दविंदर सिंह सोनू समेत कई प्रमुख स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Municipal Council Patti Employee Protest : पट्टी नगर कौंसिल में कर्मचारियों का प्रदर्शन, 3 महीने से नहीं मिला वेतन

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed