Breaking News
भगवंत मान बोले- दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे बैठाए रखा, कस्टम हेड पर बदला लेने का आरोपदेहरादून में CM धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की ये अपीलतिब्बत में भूकंप से मची तबाही: 16 लोगों की मौत; 54 घायल, जमीन से 10 किमी नीचे था केंद्रकॉकरोच जनता पार्टी के 3 कार्यकर्ता आज कोर्ट में होंगे पेश, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलायायमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाका, आग में झुलसीं 64 वर्षीय महिला; कंपनी मालिक पर केसभगवंत मान बोले- दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे बैठाए रखा, कस्टम हेड पर बदला लेने का आरोपदेहरादून में CM धामी ने नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से की ये अपीलतिब्बत में भूकंप से मची तबाही: 16 लोगों की मौत; 54 घायल, जमीन से 10 किमी नीचे था केंद्रकॉकरोच जनता पार्टी के 3 कार्यकर्ता आज कोर्ट में होंगे पेश, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलायायमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाका, आग में झुलसीं 64 वर्षीय महिला; कंपनी मालिक पर केस

Punjab Education News : पंजाब में ‘तकनीकी शिक्षा क्रांति’, 5 जिलों को मिलीं 3D प्रिंटर लैस इनोवेशन लैब्स

Punjab Education News : पंजाब में 'तकनीकी शिक्षा क्रांति', 5 जिलों को मिलीं 3D प्रिंटर लैस इनोवेशन लैब्स

तकनीकी शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Education News :  पंजाब में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के ढांचे में बड़े बदलावों के बाद, भगवंत सिंह मान सरकार ने अब राज्य के तकनीकी शिक्षा तंत्र पर ध्यान केंद्रित किया है। इसका उद्देश्य सरकारी पॉलिटेक्निक और ITI संस्थानों को केवल कागजी डिग्री देने वाले केंद्रों से निकालकर सीधे औद्योगिक जरूरतों से जोड़ना है।

इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड (PSBTE&IT) ने गुरुवार को एक वृहद ‘उद्योग-अकादमिक सम्मेलन’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, गोदरेज, चीमा बॉयलर्स और हेला इंडिया जैसे देश के नामी औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

विज्ञापन

किताबी ज्ञान बनाम हुनर: पुराने ढर्रे को बदलने की तैयारी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने देश की पारंपरिक शिक्षा प्रणाली पर सीधा प्रहार किया। बैंस ने कहा कि दशकों से हमारी व्यवस्था ऐसे युवाओं की फौज खड़ी कर रही थी, जिनके पास डिग्रियां तो थीं, लेकिन औद्योगिक इकाइयां जिन व्यावहारिक कौशलों (Practical Skills) की मांग करती हैं, वे गायब थे।

पंजाब सरकार इस चक्र को तोड़ने के लिए थ्योरी से ज्यादा ‘हैंड्स-ऑन’ ट्रेनिंग पर जोर दे रही है। उन्होंने घोषणा की कि पंजाब तकनीकी शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 27वें पायदान से छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है और लक्ष्य अब इसे देश में नंबर-1 बनाना है।

आईआईएम और आईआईटी में निखरेगा शिक्षकों का हुनर

व्यवस्था में जमीनी बदलाव लाने के लिए पंजाब सरकार अपने प्रशासनिक और शैक्षणिक नेतृत्व को देश के शीर्ष संस्थानों से प्रशिक्षित करवा रही है। बैंस ने जानकारी दी कि पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपलों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को IIM अहमदाबाद और IIM अमृतसर में लीडरशिप ट्रेनिंग दी जा रही है।

वहीं, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के तहत शिक्षकों को IIT रोपड़, IISER मोहाली और NIFT के साथ-साथ टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों में भेजा जा रहा है। नए नियमों के मुताबिक अब पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के छात्रों के लिए पूरे एक सेमेस्टर की इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप और फैकल्टी के लिए हर साल 40 घंटे का रिफ्रेशर कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है।

5 पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू हुईं हाई-टेक इनोवेशन लैब्स

सम्मेलन के दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के पांच प्रमुख सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों- खुनीमाजरा (मोहाली), बठिंडा, फिरोजपुर, बडबर (संगरूर) और तलवाड़ा (होशियारपुर) में अत्याधुनिक ‘इनोवेशन लैब्स’ का डिजिटल उद्घाटन किया।

तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप ने बताया कि इन प्रयोगशालाओं में 34 आधुनिक 3-डी प्रिंटर और प्रोटोटाइपिंग मशीनें स्थापित की गई हैं।

यह कदम छात्रों को वास्तविक दुनिया की तकनीकी समस्याओं का समाधान ढूंढने (Problem Solving) में सक्षम बनाएगा। विकास प्रताप ने स्पष्ट किया कि यह उद्योग-अकादमिक संवाद कोई औपचारिक बैठक भर नहीं है, बल्कि उद्योगों से प्राप्त सुझावों के आधार पर पाठ्यक्रमों को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा ताकि ‘क्लास रूम और कारखाने’ के बीच की दूरी पूरी तरह मिट जाए।

Punjab Weather Rain Alert : पंजाब के 4 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।