Breaking News
Sonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेSonipat Electric Shock Accident: सोनीपत में लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी भारी, शेड लगाते समय करंट की चपेट में आकर दो की मौतMaharaja Shursaini Statue Ladwa: लाडवा को सौगात! सीएम नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पणHisar Crime News: हिसार में खूनी खेल! अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने पति-पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, इलाज के दौरान पति की मौतHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारे

Punjab Government Employees Strike : पंजाब में कल सामूहिक छुट्टी पर मिनिस्टीरियल स्टाफ, क्लेरिकल काम काज ठप रहेंगे

Punjab Government Employees Strike पंजाब में कल सामूहिक छुट्टी पर मिनिस्टीरियल स्टाफ, क्लेरिकल काम काज ठप रहेंगे

पंजाब में कल सामूहिक छुट्टी पर मिनिस्टीरियल स्टाफ, क्लेरिकल काम काज ठप रहेंगे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Punjab Government Employees Strike : पंजाब सरकार और उसके कर्मचारियों के बीच लंबे समय से सुलग रही तनातनी अब खुले टकराव में बदल चुकी है। अपनी मांगों को लेकर अड़े कर्मचारियों के साझा मुलाजिम मंच ने साफ कर दिया है कि जब तक मान सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती, उनका संघर्ष थमने वाला नहीं है।

इसी कड़ी में पूर्व निर्धारित आंदोलन के तहत कल मंगलवार (8 सितंबर) को पंजाबभर के सरकारी दफ्तरों का क्लेरिकल और मिनिस्टीरियल स्टाफ (Punjab Government Employees Strike) सामूहिक छुट्टी लेकर काम पूरी तरह ठप्प रख रहा है।

विज्ञापन

अल्टीमेटम खत्म, सरकार ने नहीं वापस लिया विवादित पत्र

साझा मुलाजिम मंच के प्रांतीय अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैहरा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि कर्मचारियों के खिलाफ जारी किए गए एक दंडात्मक पत्र को वापस लेने के लिए सरकार को 7 सितंबर तक का समय दिया गया था। अल्टीमेटम की मियाद बीत जाने के बाद भी जब सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो कर्मचारियों को मजबूरन हड़ताल (Punjab Government Employees Strike) का रास्ता चुनना पड़ा।

खैहरा ने आरोप लगाया कि महंगाई भत्ते (DA) की किस्तों और बकाए को लेकर सरकार के मंत्री सिर्फ हवा में बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि धरातल पर कोई काम लागू नहीं किया जा रहा।

चंडीगढ़-मोहाली में भूख हड़ताल, संगरूर हमले के खिलाफ रोष

संगरूर के गांव शेरों में कर्मचारी मोहनजीत सिंह पर हुए हमले के विरोध में भी प्रदर्शन किया जाएगा। Strike के तहत चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय, एफसीआर कार्यालयों और सभी निदेशालयों के साथ-साथ मोहाली के जिला दफ्तरों के बाहर कर्मचारी एकदिवसीय भूख हड़ताल करेंगे।

आंदोलन को प्रभावी और अनुशासित रखने के लिए कर्मचारियों ने रणनीति बनाई है:

  • काले कपड़ों में विरोध: दफ्तरों के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर या काले कपड़े पहनकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
  • रिटायर्ड साथियों की विजिलेंस टीम: हड़ताल को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक निगरानी टीम गठित की गई है, जो विभिन्न दफ्तरों का दौरा कर यह सुनिश्चित करेगी कि कोई कर्मचारी दबाव में आकर काम न करे।

मान भत्ता वर्कर्स की मोहाली में महारैली

केवल दफ्तरी स्टाफ ही नहीं, बल्कि मानदेय पर काम करने वाले निचले स्तर के कर्मी भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। मुलाजिम नेता जरमनजीत सिंह के मुताबिक, मान भत्ता वर्कर्स साझा मोर्चा की अगुवाई में कल मोहाली में आशा वर्कर्स, मिड-डे मील वर्करों, फैसिलिटेटरों और सफाई कर्मचारियों की एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है। डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन ने इस प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए सरकार से इन अल्पवेतन भोगियों को तुरंत ‘न्यूनतम वेतन कानून’ के दायरे में लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : Amritsar Border पर Police-BSF का बड़ा एक्शन : 1 किलो हेरोइन, ड्रोन और 19 कारतूस बरामद

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।