Breaking News
Patti SVEEP Voter Awareness : पट्टी में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता समारोह आयोजित, युवाओं ने उठाई भयमुक्त मतदान की जिम्मेदारीPanipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटीजंतर मंतर प्रोटेस्ट से पहले राजस्थान में CJP के संगठन सह-प्रभारी को पुलिस ने घर से उठाया; कुछ देर बाद छोड़ाKaithal Grain Market Incident: कैथल अनाज मंडी में दुकान की छत से गिरकर बिहार के प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौतKurukshetra Railway Track Incident: शाहाबाद-ढोला माजरा के बीच ट्रेन से कटा 15 वर्षीय छात्र, अर्धनग्न हालत में मिला शव, फैली सनसनीPatti SVEEP Voter Awareness : पट्टी में SVEEP के तहत मतदाता जागरूकता समारोह आयोजित, युवाओं ने उठाई भयमुक्त मतदान की जिम्मेदारीPanipat News: गोहाना बाईपास पर बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, हाल ही में सीखी थी स्कूटीजंतर मंतर प्रोटेस्ट से पहले राजस्थान में CJP के संगठन सह-प्रभारी को पुलिस ने घर से उठाया; कुछ देर बाद छोड़ाKaithal Grain Market Incident: कैथल अनाज मंडी में दुकान की छत से गिरकर बिहार के प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौतKurukshetra Railway Track Incident: शाहाबाद-ढोला माजरा के बीच ट्रेन से कटा 15 वर्षीय छात्र, अर्धनग्न हालत में मिला शव, फैली सनसनी

Punjab Hunar Fast Track Portal : CM Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान- ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ से 45 दिन में मिलेंगी सभी औद्योगिक मंजूरियां

hharpreet singh
Punjab Hunar Fast Track Portal : CM Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान- 'फास्ट-ट्रैक पंजाब' से 45 दिन में मिलेंगी सभी औद्योगिक मंजूरियां

CM Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान- ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ से 45 दिन में मिलेंगी सभी औद्योगिक मंजूरियां

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Hunar Fast Track Portal | CM Bhagwant Mann : पंजाब को औद्योगिक निवेश का गढ़ बनाने और स्थानीय युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मुहैया कराने के इरादे से CM Bhagwant Mann सरकार ने बड़ा दांव खेला है। CM Bhagwant Mann ने गुरुवार को चंडीगढ़ में ‘हुनर पंजाब’ और ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ नामक दो नए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। मान ने स्पष्ट कहा कि इन पोर्टल के जरिए निवेशकों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और सभी जरूरी मंजूरियां महज 45 दिनों के भीतर दी जाएंगी।

हुनरमंद युवाओं और कंपनियों के बीच खत्म होगी दूरी

‘हुनर पंजाब’ पोर्टल को सीधे राज्य के युवाओं के भविष्य और उद्योग जगत की जरूरतों से जोड़ा गया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से औद्योगिक इकाइयां अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं को सीधे नौकरी और इंटर्नशिप पर रख सकेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पोर्टल पर अब तक लगभग 1,750 संस्थान खुद को पंजीकृत करवा चुके हैं, जिससे स्थानीय हुनरमंदों को प्राथमिकता मिलेगी।

विज्ञापन

1.89 लाख करोड़ का निवेश आया, 6.31 लाख नौकरियों का सृजन

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि साल 2022 से लेकर अब तक पंजाब में 1.89 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम औद्योगिक निवेश आया है। इस बड़े निवेश के बल पर राज्य में अब तक 6.31 लाख से अधिक नए रोजगार पैदा हुए हैं, जिससे पंजाब के युवाओं का दूसरे राज्यों या विदेशों में जाना रुकेगा।

पारदर्शी व्यवस्था से पारदर्शी निवेश तक का सफर

पारदर्शिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विभागों में ई-ऑफिस और ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह लागू कर दिया गया है। फास्ट-ट्रैक पंजाब पोर्टल के माध्यम से निवेशक अपने आवेदन और मिलने वाली वित्तीय रियायतों को खुद ट्रैक कर पाएंगे। इससे सरकारी कामकाज में लेटलतीफी पूरी तरह खत्म होगी और पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

Punjab Weather Update October 2026 : मानसून के बाद फिर लौटेगी बारिश, पंजाब और चंडीगढ़ में 14 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।