Breaking News
Ateli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहKurukshetra University Professor Attack: शिक्षक पर टूटा बदमाशों का कहर,  3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत Kolkata Durga Puja Stampede: भारी बारिश और भीड़ के बीच कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, सीएम नायब सैनी ने जताया शोकAteli Mandi City News: अटेली मंडी की कृष्ण कुंज कॉलोनी में चोरों का आतंक, सूने मकान से लाखों के आभूषण और 52 हजार नकदी चोरीHaryana Bus attack: करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांगAmit Shah Punjab Visit : 20 अक्टूबर को पंजाब आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहKurukshetra University Professor Attack: शिक्षक पर टूटा बदमाशों का कहर,  3 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत Kolkata Durga Puja Stampede: भारी बारिश और भीड़ के बीच कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, सीएम नायब सैनी ने जताया शोक

Punjab Illegal Mining Action : पठानकोट, कपूरथला और श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा एक्शन

hharpreet singh
शेयर करें
Punjab Illegal Mining Action : पठानकोट, कपूरथला और श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा एक्शन

पठानकोट, कपूरथला और श्री आनंदपुर साहिब में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा एक्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Illegal Mining Action : पंजाब में प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अवैध खनन के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल के मुताबिक राज्य में अवैध माइनिंग के मामलों पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।

इसी कड़ी में पठानकोट, कपूरथला और श्री आनंदपुर साहिब में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस दौरान अवैध खनन में लिप्त भारी-भरकम मशीनरी और वाहनों को जब्त करने के साथ ही आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है।

विज्ञापन

पठानकोट में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा, निलंबित क्रशर निकला अवैध

पठानकोट जिले के गांव जसवां स्थित क्रशर जोन में खनन विभाग की टीम ने देर रात अचानक दबिश दी। जांच के दौरान त्रेहन स्टोन क्रशर पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन का खेल चल रहा था। मौके से एक पीले रंग की पोकलेन मशीन और करीब 400 क्यूबिक फुट बजरी से भरा बिना नंबर का टिप्पर बरामद किया गया।

खास बात यह है कि क्रशर मालिक जनता को यह कहकर गुमराह कर रहा था कि उसका प्लांट वैध रूप से चल रहा है, जबकि हकीकत में इसे पहले ही निलंबित किया जा चुका था। पुलिस ने इस मामले में थाना तारागढ़ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कपूरथला और आनंदपुर साहिब में भी उड़ाई गईं धज्जियां

उधर, कपूरथला जिले के गांव खिजरपुर में खनन विभाग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़ा एक्शन लिया। यहां अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त छह टिप्पर, एक पोकलेन मशीन और एक ट्रैक्टर मौके से दबोचे गए। जब्त किए गए टिप्परों में भारी मात्रा में रेत लदी हुई थी।

इस मामले में जालंधर निवासी माइकल समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना तलवंडी चौधरीयां में एफआईआर दर्ज की गई है। इसी तरह श्री आनंदपुर साहिब के गांव सवाड़ा में पिछले दो दिनों से चल रही कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही टाटा हिताची पोकलेन मशीन को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, साथ ही जमीन मालिकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कदम उठाए गए हैं।

राजनीतिक पारा चढ़ा : ‘आप’ ने पूर्व सीएम चन्नी को घेरा

अवैध खनन के इस प्रशासनिक एक्शन के बीच सियासत भी पूरी तरह गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के श्री चमकौर साहिब विधानसभा इंचार्ज जसवीर सिंह गढ़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तीखा हमला बोला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने चन्नी से उनके कार्यकाल के दौरान रूपनगर जिले में हुई कथित अवैध माइनिंग को लेकर खुला जवाब मांगा है।

आप नेता ने जिंदापुर, दाउदपुर और फस्से समेत कई इलाकों का हवाला देते हुए पूछा कि पिछली सरकार के समय पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर क्या कार्रवाई हुई थी। उन्होंने दोटूक कहा कि केवल वीडियो बनाने या राजनीतिक बयानबाजी करने से अवैध खनन के गंभीर मुद्दे पर पर्दा नहीं डाला जा सकता, जनता अब हर बात का हिसाब मांग रही है।

Punjab Assembly Elections 2027 : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, 27-28 अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कपूरथला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।