Punjab News: फरीदकोट लौट रहे 4 कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने मारी कुचला, फतेहगढ़ साहिब में 3 की मौत
फरीदकोट लौट रहे 4 कांवड़ियों को तेज रफ्तार कार ने मारी कुचला
Punjab News: फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने 4 कांवड़ियों को कुचल दिया। ये सभी कोटकपूरा के रहने वाले थे और गंगोत्री से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के साथ वापस लौट रहे थे। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया। दसा इतना भीषण था कि तीनों मृतकों के शव सड़क पर अलग-अलग जगहों पर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू की।
कोटकपूरा के तीन युवकों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कोटकपूरा के डॉक्टर हरपाल गली निवासी जगदीश मित्तल (40), हरीनौ रोड निवासी महेंद्र पाल (43) और सुरगापुरी निवासी दीपक कुमार (42) के रूप में हुई है। वहीं कोटकपूरा के सरकारी गर्ल स्कूल के पास रहने वाले मुकेश गोयल हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दो कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री गए थे
जानकारी के मुताबिक, चारों कांवड़िए कोटकपूरा से दो अलग-अलग कांवड़ संघों के साथ गंगोत्री गए थे। 30 जुलाई को वे गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे और 10 अगस्त, सोमवार को डाक कांवड़ लेकर कोटकपूरा वापस लौटना था। कोटकपूरा के प्राचीन डेरा दूधाधारी से शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ और श्री रामबाग मंदिर से न्यू शिव कांवड़ संघ के जत्थे गंगोत्री से डाक कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। वापसी के दौरान फतेहगढ़ साहिब के पास यह हादसा हो गया।
सड़क किनारे पैदल चल रहे थे कांवड़िए
शिव त्रिलोकी नाथ कांवड़ संघ के साथ गए पीबीजी वेलफेयर क्लब के प्रधान राजीव मलिक ने बताया कि हादसा सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ के बीच हाईवे पर रात के समय हुआ। कांवड़िए सड़क के किनारे पैदल चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन कांवड़ियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घायल मुकेश गोयल को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार कार की टक्कर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।
शिवरात्रि के लिए गंगाजल लेकर लौट रहे थे
चारों कांवड़िए गंगोत्री से गंगाजल लेकर कोटकपूरा लौट रहे थे। उनका जत्था 10 अगस्त को वापस पहुंचने वाला था, लेकिन उससे पहले ही फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे ने परिवारों और कांवड़ संघों को गहरे सदमे में डाल दिया। कोटकपूरा के तीन परिवारों में हादसे की खबर पहुंचने के बाद मातम छा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश गोयल के इलाज को लेकर परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।
