Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: होशियारपुर में सड़क हादसा, महिला और उसके बेटे समेत तीन की मौत

VVinita Kohli
Punjab News: होशियारपुर में सड़क हादसा, महिला और उसके बेटे समेत तीन की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

होशियारपुर: जिले में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के, सड़क के किनारे खड़ी एसयूवी से टकरा जाने से एक महिला और उसके बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान शबनम सैनी (48) और उनके बेटे तुषांत (18) के रूप में हुई है, जो अर्टिगा कार में सवार थे, जबकि राहुल (25) एसयूवी में सवार था। तांडा थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ जब सैनी और उनका बेटा जालंधर से दसूया की ओर कार से जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि चोलांग ओल प्लाजा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़ी एसयूवी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी पलटकर सड़क किनारे गिर गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार शबनम सैनी, तुषांत और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। एसयूवी में सवार एक अन्य व्यक्ति विलियम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए तांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।