Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab News: होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटियों को मारी टक्कर, काम से घर लौट रहे चार लोगों की मौत

VVinita Kohli
Punjab News: होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटियों को मारी टक्कर, काम से घर लौट रहे चार लोगों की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुकेरिया शुगर मिल के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने दो स्कूटियों पर सवार चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार आगे जाकर एक ट्रक से भी जा भिड़ी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त कि स्कूटियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर केवल मलबा ही नजर आ रहा था। स्कूटियों के परखच्चे उड़ गए और शव सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। सूचना मिलते ही मुकेरिया पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चारों मृतक काम से लौट रहे थे घर

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए चारों युवक स्थानीय पैलेस और होटलों में काम करते थे। देर रात शादी समारोह का काम खत्म कर वे अपनी-अपनी स्कूटियों पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवारों ने कार को आता देख सड़क किनारे होने की कोशिश भी की, लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा।

दो मृतकों की पहचान स्थानीय, दो प्रवासी मजदूर

हादसे में जान गंवाने वालों में दो की पहचान सुखविंदर सिंह और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है। वहीं, अन्य दो मृतक प्रवासी युवक हैं, जिनकी पहचान विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में हुई है। दोनों बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले थे और रोज़गार के लिए पंजाब आए हुए थे।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

मुकेरिया पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य वजह से हुआ। वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।