Breaking News
Ambala Airport Flight News: अब दूर नहीं दिल्ली और श्रीनगर का सफर, अंबाला में अंतिम दौर में एयरपोर्ट का कामचंडीगढ़ में झुग्गियों पर डिमोलिशन ड्राइव, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 50 अवैध निर्माणLudhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIRHaryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीरAmbala Airport Flight News: अब दूर नहीं दिल्ली और श्रीनगर का सफर, अंबाला में अंतिम दौर में एयरपोर्ट का कामचंडीगढ़ में झुग्गियों पर डिमोलिशन ड्राइव, विरोध के बीच प्रशासन ने हटाए 50 अवैध निर्माणLudhiana Hotel DMC Guard Suicide : DMC अस्पताल के गार्ड का फंदे से लटका मिला शव, पड़ोसी महिला व जेठ पर FIRHaryana Chirayu Scheme: हरियाणा में चिरायु योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाजLudhiana School Bus Accident : लुधियाना के थरीके में बस ने छठी कक्षा की छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर

Punjab Paddy Procurement 2026 : पंजाब में धान खरीद की तेज रफ्तार, 19,222 किसानों के खातों में पहुंचे 800 करोड़ रुपये

hharpreet singh
Punjab Paddy Procurement 2026 : पंजाब में धान खरीद की तेज रफ्तार, 19,222 किसानों के खातों में पहुंचे 800 करोड़ रुपये

पंजाब में धान खरीद की तेज रफ्तार, 19,222 किसानों के खातों में पहुंचे 800 करोड़ रुपये

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Paddy Procurement 2026 : पंजाब सरकार ने राज्य की अनाज मंडियों में धान खरीद सीजन को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को फसल का भुगतान तय 24 घंटे की समय-सीमा से भी पहले करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अब तक 19,222 किसानों के खातों में लगभग 800 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है।

10 जिलों की मंडियों का दौरा, कटारूचक बोले- ‘एक भी शिकायत नहीं मिली’

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वे स्वयं गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, फतेहगढ़ साहिब और कपूरथला समेत 10 जिलों की मंडियों में व्यवस्थाएं देख चुके हैं। कटारूचक के मुताबिक इस बार मंडियों में आढ़तियों, मजदूरों या किसानों की तरफ से अव्यवस्था की एक भी शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन

बाहरी राज्यों के धान पर नकेल, जलालाबाद में हरियाणा का कारोबारी पकड़ा गया

पंजाब की मंडियों में दूसरे राज्यों से सस्ते दामों पर धान लाकर बेचने वाले तत्वों पर भी कड़ाई से नकेल कसी जा रही है। राज्य के सभी अंतरराज्यीय नाकों पर खाद्य आपूर्ति विभाग और पुलिस की टीमें चौबीसों घंटे पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसी चौकसी के चलते जलालाबाद में कथित तौर पर हरियाणा से पंजाब में धान की अवैध खेप लाते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों दबोचा गया, जिसके खिलाफ विभागीय और कानूनी जांच जारी है।

किसानों से सूखी फसल लाने की अपील, अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने किसानों से आग्रह किया है कि वे मंडियों में केवल पूरी तरह से सूखी और निर्धारित नमी वाली फसल ही लेकर आएं, ताकि उन्हें बिकवाली में कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीद की गति में किसी भी स्तर पर सुस्ती नहीं आनी चाहिए। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, विशेष सचिव कमल कुमार गर्ग और अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

CBI Raid Bhagwant Mann Camp Office : भगवंत मान बोले – ‘पंजाबियों से घबराकर BJP कर रही एजेंसियों का दुरुपयोग’

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।