Breaking News
Amritsar police illegal weapons opium seizure : अमृतसर में एम-16 राइफल और 15 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौतAmritsar police illegal weapons opium seizure : अमृतसर में एम-16 राइफल और 15 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौत

Punjab Weather Update : पंजाब के तीन जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

hharpreet singh
Punjab Weather Update : पंजाब के तीन जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

पंजाब के तीन जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की संभावना

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjab Weather Update : पंजाब के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। राज्य के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का मानना है कि उत्तर भारत में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

तापमान और बारिश का हाल

चंडीगढ़ मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, फिर भी पारा अभी सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। इस बीच, फरीदकोट में राज्य का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मानसून पंजाब से विदा हो चुका है, लेकिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 15 अक्टूबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है और इस दौरान कुल बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन

अलग-अलग जिलों में तापमान की स्थिति

मौसम विभाग की मानें तो अक्टूबर के मध्य तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दूसरी ओर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट और बरनाला जैसे इलाकों में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा रह सकता है, जहां पारा 34 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात के समय तापमान में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जहां राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 16 से 22 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

बिजली की मांग और आपूर्ति की स्थिति

बदलते मौसम के बीच राज्य में बिजली की मांग 9,477 मेगावाट दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बिजली का निर्धारित शेड्यूल 4,264 मेगावाट था जबकि वास्तविक निकासी 4,008 मेगावाट रही, यानी तय कोटे से 256 मेगावाट कम बिजली ली गई। इस दौरान राज्य का कुल बिजली उत्पादन 5,471 मेगावाट रिकॉर्ड किया गया और ग्रिड की फ्रीक्वेंसी 49.81 हर्ट्ज पर बनी रही।

Punjab Weather Update October 2026 : मानसून के बाद फिर लौटेगी बारिश, पंजाब और चंडीगढ़ में 14 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।