Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Punjabi Singer Death : बंद घर से मिली पंजाबी सिंगर की सड़ चुकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

hharpreet singh
Punjabi Singer Death : बंद घर से मिली पंजाबी सिंगर की सड़ चुकी लाश

पंजाबी गायक और गीतकार बलजीत सिंह

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Punjabi Singer Death : पंजाब के लुधियाना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक स्थानीय पंजाबी गायक और गीतकार का शव उनके ही बंद घर के अंदर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव सुधार पत्ती धालीवाल की है। कई दिनों से घर से आ रही असहनीय दुर्गंध के बाद जब आसपास के पड़ोसियों का संदेह गहराया, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना सुधार की पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में घर का मुख्य दरवाजा खुलवाया। अंदर कमरे का दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया—बेड पर गायक बलजीत सिंह का शव पड़ा हुआ था, जो काफी हद तक सड़ चुका था। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि बलजीत की मौत करीब 4 से 5 दिन पहले ही हो चुकी थी।

विज्ञापन

शव के पास मिला सूखा खून, हत्या या हादसा जांच का विषय

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के शव के पास फर्श पर सूखा हुआ खून भी मिला है, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। बलजीत सिंह गायकी के साथ-साथ खुद ही गाने लिखने का काम भी करते थे और घर में अकेले या कुछ समय से एकांत में रह रहे थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी हादसे का नतीजा है, कुदरती मौत है या फिर इसके पीछे किसी गहरी साजिश अथवा रंजिश का हाथ है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। मौके पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम, डॉग स्क्वायड और सीआईए (CIA) की विशेष टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इसके अलावा, गांव और घर की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि यह साफ हो सके कि बीते 4-5 दिनों में कौन-कौन लोग बलजीत के घर आए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया है। डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और समय का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों व करीबियों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Pathankot Breaking News : नशेड़ी बेटे से तंग आकर मां ने खुद को लगाई आग, 80% झुलसी

विज्ञापन

लुधियाना की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।