Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राघव चड्ढा की सुरक्षा वापिस ली गई: पंजाब की सियासत में घमासान, आप का Z+ सिक्योरिटी मिलने का दावा

VVinita Kohli
राघव चड्ढा की सुरक्षा वापिस ली गई: पंजाब की सियासत में घमासान, आप का Z+ सिक्योरिटी मिलने का दावा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस लेकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब पार्टी और राघव चड्ढा के बीच मतभेद खुलकर सामने आ चुके हैं। राघव चड्ढा को पहले पंजाब पुलिस की ओर से सुरक्षा दी गई थी, क्योंकि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता, पंजाब के सहप्रभारी और राज्यसभा में उपनेता की भूमिका निभा रहे थे। सुरक्षा हटाए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।

Z+ सिक्योरिटी को लेकर दावा

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के दिल्ली नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि राघव चड्ढा को केंद्र सरकार की ओर से Z+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार आखिर राघव चड्ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है। हालांकि, राघव चड्ढा के करीबी सूत्रों ने इस दावे का खंडन किया है और कहा है कि अभी उन्हें केंद्र से किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है और तब तक दिल्ली पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जा सकती है।

उपनेता पद से हटाए जाने के बाद बढ़ा विवाद

करीब दो सप्ताह पहले आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था। उनकी जगह पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद से पार्टी और राघव चड्ढा के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। पार्टी के इस फैसले को लेकर राघव चड्ढा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

राघव चड्ढा का जवाब

राघव चड्ढा ने उपनेता पद से हटाए जाने के बाद कहा था कि उन्हें खामोश करने की कोशिश की गई है, लेकिन वे हारे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनकी खामोशी को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए और वे सही समय पर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से अभियान चलाया जा रहा है।

AAP नेताओं के आरोप

राघव चड्ढा के बयान के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेता उनके खिलाफ सामने आए। सौरभ भारद्वाज, आतिशी और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब पार्टी के प्रमुख नेता मुश्किल में थे, तब राघव चड्ढा विदेश में थे और संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय नहीं दिखे।

विवाद और बयानबाजी जारी

राघव चड्ढा ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके खिलाफ एक स्क्रिप्टेड अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे संसद में जनता के मुद्दे उठाने के लिए गए हैं, न कि केवल हंगामा करने के लिए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब उनके लिए केवल एक राज्य नहीं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी और पहचान है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पार्टी और राघव चड्ढा के बीच तनाव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।