Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

व्यक्तिगत लाभ के लिए हमेशा किसी विशेष समुदाय का तुष्टिकरण करते हैं राहुल गांधी : नितिन नवीन

JJagmarg Desk
व्यक्तिगत लाभ के लिए हमेशा किसी विशेष समुदाय का तुष्टिकरण करते हैं राहुल गांधी : नितिन नवीन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि वह (राहुल) व्यक्तिगत लाभ के लिए “हमेशा एक खास समुदाय का तुष्टिकरण करते हैं।

केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद नवीन ने यह टिप्पणी की। भाजपा अध्यक्ष ने यह बयान उस समय दिया जब एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलक्कड़ दौरे के दौरान शबरिमला मंदिर के सोने के नुकसान के मुद्दे पर “चुप रहने” का आरोप लगाया था। नवीन ने कहा कि केरल की जनता राहुल गांधी के असली चेहरे को जानती है।

विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि केरल के लोग आपकी तुष्टिकरण की राजनीति से परिचित हैं और जानते हैं कि आप एक विशेष समुदाय का पक्ष लेते हैं। अपने लाभ के लिए आपने हमेशा दूसरे समुदाय को खुश करने की कोशिश की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल शबरिमला में सोने के नुकसान का मुद्दा तो उठा रहे थे, लेकिन जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कथित तौर पर हिंदू समुदाय और उसकी मान्यताओं का अपमान किया, तब राहुल ‘चुप’ रहे। राहुल ने सोमवार को शबरिमला मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की कथित चुप्पी पर सवाल उठाया।

राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया था कि वे जहां भी जाते हैं, मंदिरों और धर्म की बात करते हैं, लेकिन पलक्कड़ दौरे के दौरान शबरिमला में हुई घटना पर उन्होंने कुछ नहीं कहा।

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को नुकसान से बचाने के लिए चुप्पी साधी, जिससे यह संकेत मिलता है कि भाजपा और वाम दल “मिलकर काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को धर्म, हिंदुत्व या मंदिरों की परवाह नहीं है।

विज्ञापन

केरल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।