Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में झूठे और अनर्गल आरोप लगाए: मुख्यमंत्री यादव

JJagmarg Desk
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में झूठे और अनर्गल आरोप लगाए : मुख्यमंत्री यादव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में झूठे और अनर्गल आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, जबकि सच्चाई यह है कि नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा राजनीति को देश से ऊपर रखा है।

यादव ने यह भी आरोप लगाया कि लंबे समय तक देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ अन्याय किया और आज वह अन्नदाताओं की आड़ में अपने राजनीतिक लाभ के लिए संभावनाएं तलाश रही है। राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि एप्स्टीन फाइल्स जारी करने की धमकी और उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे आपराधिक मुकदमे के कारण दबाव में आकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को मंजूरी दी है।

विज्ञापन

राजधानी भोपाल में कांग्रेस की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को यह चुनौती भी दी थी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह इस करार को रद्द करके दिखाएं। यादव ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार से झूठे और अनर्गल आरोप लगाए हैं, मैं तो बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि वह उनको सद्बुद्धि दें।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को क्षमा याचना करनी चाहिए कि उनके पुरखों ने देश में लंबे समय तक शासन किया और किसानों के साथ लगातार अन्याय किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वह किसानों की आड़ में अपना मतलब निकाल रहे हैं। वे इसमें अपने लिए संभावनाओं के द्वार देख रहे हैं लेकिन ऐसी कोई संभावना खुलने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले अपने कांग्रेस शासनकाल के काले पन्नों का अध्ययन करें। मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो अभियान में भारत सरकार किसानों के कल्याण के लिए 90 प्रतिशत अनुदान दे रही है और प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के 6 लाख किसानों के लिए उन्नति का नया मार्ग खोला है। इसके माध्यम से किसानों का भला होगा।

मुख्यमंत्री ने बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा राजनीति को भारत से ऊपर रखा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। यहां तक कि एआई सम्मेलन जैसे मंचों पर भी, उनके समर्थक भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाने के बजाय इसे अपने बारे में बनाने में व्यस्त थे।

मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि सत्ता की भूख में क्या उन्होंने कभी देश के गौरव के बारे में सोचा है? यादव की यह टिप्पणी पिछले सप्ताह दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ‘कमीज उतारकर किए गए प्रदर्शन’ के संदर्भ में थी।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।