Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बजट सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी का आचरण अराजक, अलोकतांत्रिक रहा: भाजपा

JJagmarg Desk
बजट सत्र के पहले चरण में राहुल गांधी का आचरण अराजक, अलोकतांत्रिक रहा: भाजपा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि शुक्रवार को समाप्त हुए संसद के बजट सत्र के पहले चरण के दौरान उनका आचरण ‘‘अराजक, अलोकतांत्रिक और राजनीतिक रूप से असभ्य’’ रहा। यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांधी के इशारे पर सत्र के दौरान जिस तरह से कांग्रेस सदस्यों ने व्यवहार किया, उससे यह स्पष्ट हो गया कि वह सदन की किसी भी ‘‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया, लोकतांत्रिक गरिमा, संवैधानिक मर्यादा और नियमों’’ में विश्वास नहीं करते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि वह (राहुल गांधी) वही करेंगे जो उन्हें पसंद है…यह चिंता की बात है कि राहुल गांधी का पूरा आचरण अब अराजक होता जा रहा है। प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांधी की संपूर्ण राजनीतिक कार्यशैली अब अराजकता का स्वरूप लेती जा रही है और कांग्रेस नेता सत्र के दौरान ‘‘मानदंडों, संसदीय प्रक्रियाओं, संवैधानिक नियमों और लोकतांत्रिक परंपराओं’’ के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा राहुल गांधी के असभ्य व्यवहार की कड़ी निंदा करती है

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के इस बड़े पैमाने पर अराजक, अलोकतांत्रिक और राजनीतिक रूप से असभ्य व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि गांधी अपनी योग्यता या प्रतिभा से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) नहीं बने हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने के बाद उन्हें कुछ बातें सीखनी चाहिए। संसद में शुक्रवार को बजट सत्र का पहला चरण संपन्न हो गया तथा लोकसभा एवं राज्यसभा की बैठक को नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

बजट सत्र का पहला चरण हंगामेदार रहा, जिसमें भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण पर तीखी नोकझोंक देखी गई। सत्र का पहला चरण 28 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।