Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

लोकसभा में राहुल ने एप्स्टीन मामले का उल्लेख किया, बिरला के रोकने पर कांग्रेस का हंगामा

VVinita Kohli
लोकसभा में राहुल ने एप्स्टीन मामले का उल्लेख किया, बिरला के रोकने पर कांग्रेस का हंगामा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश में ईंधन की कथित कमी का मुद्दा उठाते हुए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और ‘‘एप्स्टीन फाइल’’ का उल्लेख किया, जिस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें रोकते हुए कहा कि वह नियम के तहत ही बोल सकते हैं। बिरला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने अपने नोटिस में ईंधन से जुड़े मुद्दे का उल्लेख किया था और वह सिर्फ उसी पर बोल सकते हैं।

राहुल गांधी ने सदन में, देश में ‘‘एलपीजी संकट’’ का हवाला देते हुए कहा, ‘‘तकलीफ की शुरुआत हुई है, रेस्तरां बंद हो रहे हैं और एलपीजी की कमी हो रही है…यह तो शुरुआत है।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी देश की बुनियाद ऊर्जा सुरक्षा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारत जैसे देश किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति को यह तय करने की इजाजत कैसे दे सकता है कि ‘‘हम रूस से तेल खरीदें या नहीं।’’

इसके बाद, उन्होंने एप्स्टीन फाइल का हवाला देते हुए पेट्रोलियम मंत्री पुरी का उल्लेख किया, जिस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताई। इस बीच, बिरला ने कहा, ‘‘आपने जिस विषय पर नोटिस दिया है, उस पर बोलिए। अगर इस विषय पर बोलना है तो इसके लिए नोटिस दीजिए।’’ इसके बाद, कांग्रेस सदस्यों ने सदन में ‘‘एप्स्टीन-एप्स्टीन’’ और ‘‘मंत्री इस्तीफा दो’’ के नारे लगाए।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।