Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान: जैसलमेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या

VVinita Kohli
राजस्थान: जैसलमेर पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर स्थित पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना जैसलमेर पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में हुई और मृतक की पहचान कांस्टेबल नरेंद्र मीणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मीणा शनिवार सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, जिससे उनके साथियों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे के अंदर खून से लथपथ उनका शव पड़ा था। 

सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि सर्विस रिवॉल्वर मौके से जब्त कर ली गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला कि कांस्टेबल पिछले कुछ दिनों से अकेला रह रहा था क्योंकि उसका परिवार सवाई माधोपुर गया हुआ था हालांकि अब तक कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है और परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन

जैसलमेर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।