Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान: लोगों पर हमला करने के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित

VVinita Kohli
राजस्थान: लोगों पर हमला करने के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: अजमेर जिले के केकड़ी सदर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल को सरकारी अस्पताल के बाहर लोगों पर हमला करने और पिस्तौल लहराने के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल राजेश मीणा को केकड़ी सिटी थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया है। शिकायत के अनुसार सोमवार देर रात सरकारी अस्पताल के बाहर मीणा ने सड़क किनारे एक स्टॉल पर लोगों पर कथित तौर पर हमला किया और अपनी पिस्तौल दिखाकर दहशत फैलाई। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश गुर्जर ने आरोप लगाया कि मीणा दो अन्य लोगों के साथ सादे कपड़ों में रात करीब 12.30 बजे आए और लाठियों से उन पर और उनके रिश्तेदारों पर हमला किया। 

पुलिस के अनुसार जांच के बाद हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया। वहीं हेड कांस्टेबल मीणा ने आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद दबाव के कारण उन्हें निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की थी और केकड़ी के विधायक ने उन्हें धमकाया था। केकड़ी सदर के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी ने राजनीतिक दबाव के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जांच के आधार पर की गई है। वहीं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। 

विज्ञापन

अजमेर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।